फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sowing of 1.23 lakh hectares of paddy in 14 days in Moradabad division

मुरादाबाद मंडल में14 दिन में हो गई 1.23 लाख हैक्टेयर धान की बुवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sowing of 1.23 lakh hectares of paddy in 14 days in Moradabad division
मुरादाबाद। धान की बुआई में पिछड़ रहा मुरादाबाद मंडल पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लक्ष्य पूरा करने के नजदीक पहुंच गया है। कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 21 जुलाई तक मंडल में धान बुआई के लक्ष्य 3.68 लाख की तुलना में 3.29 लाख हेक्टेयर रकबे में बुआई हो चुकी है, जबकि सात जुलाई तक 2.06 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई हुई थी।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों को इस बार 3.68 लाख हेक्टेयर धान बुआई का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन बारिश न होने की वजह से किसान धान की बुआई नहीं कर पा रहे थे। इस कारण लक्ष्य पूरा करने में कृषि विभाग को भी पसीने छूट रहे थे, उन्हें धान का रकबा कम होने के आसार नजर आने लगे थे, लेकिन पिछले दिनों कई दिन तक हुई बारिश के बाद जिले में धान की बुआई ने रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन

कृषि विभाग भी अपना लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद जता रहा था। मंडल के सभी जिलों से बारिश के बाद 21 जुलाई को आई धान की बुआई की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 3.68 लाख हेक्टेयर के सापेक्ष 3.29 लाख हेक्टेयर में धान की बुआई हो चुकी है। इससे पूर्व बारिश से पूर्व सात जुलाई तक मंडल में केवल 2.06 हेक्टेयर बुआई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में धान की बुआई
कुल लक्ष्य - 3.68 लाख हेक्टेयर
बारिश से पूर्व बुआई 2.06 लाख हेक्टेयर
बारिश के बाद हुई बुआई 3.29 लाख हेक्टेयर
मंडल के जिलों में बारिश से पूर्व और बाद में धान बुआई के आंकड़े
जिला लक्ष्य बारिश से पहले बारिश के बाद
मुरादाबाद 99,107 39, 400 91,040
रामपुर 1,42,322 84,449 1,26,087
अमरोहा 27,240 16,751 20,776
बिजनौर 55,344 28,777 48,400
संभल 44,058 36,863 43,208
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed