फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sonu murder case: Brother killed his friend for talking to his sister, threw the body two km away

सोनू हत्याकांड: बहन से बात करने से नाराज भाई ने दोस्त के साथ मिलकर रेता गला, दो किमी दूर फेंका था सिर

Thu, 12 Sep 2024 01:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 01:42 PM IST
सार

बिलारी पुलिस ने सोनू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक युवती समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक ने बहन से बात करने से नाराज होकर दोस्त के साथ मिलकर सोनू की हत्या की थी। 

विज्ञापन
Sonu murder case: Brother killed his friend for talking to his sister, threw the body two km away
पुलिस हिरासत में सोनू हत्याकांड के आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

सहसपुर गांव निवासी सोनू हत्याकांड का बिलारी पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर कटा हुआ सिर घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर से बरामद कर लिया गया है। सोनू के पिता साबिर ने सद्दाम और एक युवती के खिलाफ बिलारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनों नामजद आरोपियों के अलावा उनके तीसरे साथी रिजवान को पकड़ लिया है। पूछताछ में सद्दाम ने बताया की सोनू उसकी बहन से फोन पर बात करता था। इससे वह परेशान थी। सोनू ने बहन के साथ अपनी फोटो उसके परिचितों को दिखा दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद से उसके मन में सोनू के प्रति और नफरत बढ़ गई थी। सद्दाम ने पुलिस को बताया कि उसने बहन से फोन करवा कर सोनू को सैफनी बुलाया। इसके बाद तीनों उसे जंगल में ले गए। इसके बाद छुरे से उसका गला काट दिया। कटे हुए सिर को दूर जाकर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे की उसकी पहचान नहीं हो सके। हत्यारोपी सद्दाम नगर पंचायत सैफनी में संविदा पर ट्रैक्टर चालक है। दूसरा आरोपी रिजवान फेरी लगाकर कपड़ा बेचता है। रिजवान और सद्दाम दोनों के घर आमने-सामने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed