फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले मैनेजर को मिल रहीं धमकियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha
मुरादाबाद। दबंग अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने वाले इवेंट मैनेजर प्रमोद कुमार शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित का कहना है कि जिन लोगों ने कार्यक्रम में पैसा लगाया था। अब वो लोग अपनी रकम वापस मांग रहे हैं। रुपये न देने पर धमकियां दे रहे हैं। प्रमोद ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा इवेंट मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर 2018 को दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को बुलाने के लिए अनुबंध किया था। प्रमोद का कहना है कि उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारियों को 37 लाख रुपये दिए थे। इसके बावजूद अभिनेत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंची थी। इस मामले में प्रमोद ने कटघर थाने में 22 फरवरी 2019 को सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। प्रमोद ने कटघर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जिन लोगों ने कार्यक्रम में पैसा लगाया था। अब वो लोग अपनी रकम वापस मांग रहे हैं। जिस पर दबाव बना रहे हैं कि अगर उनका पैसा नहीं दिया तो इसका अंजाम बूरा हो गया। सीओ कटघर पूनम सिरोही ने बताया कि शिकायती पत्र की जांच करा ली लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed