फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   son went to play after closing door mother died by burning in the room

बीड़ी ले आई बेवक्त मौत: घर का दरवाजा बंद कर खेलने चला गया बेटा, कमरे में मां की जलकर दर्दनाक मृत्य

Tue, 17 Dec 2024 05:09 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद। Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Dec 2024 05:09 PM IST
सार

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शीशपाल मजदूरी करता है। वह सोमवार सुबह साढ़े सात बजे मजदूरी करने चला गया था। इसके बाद बेटा सनी भी कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर खेलने चला गया। 

विज्ञापन
son went to play after closing door mother died by burning in the room
कमरे में जलकर महिला की मौत - फोटो : freepik

विस्तार

मुरादाबदा के काजीपुरा गांव में सोमवार सुबह कमरे में सो रही सुनीता (26) की जलकर मौत हो गई। महिला का पांच साल का बेटा दरवाजा बाहर से बंद कर खेलने चला गया था। इसी दौरान कमरे में आग लग गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने बताया कि महिला बीड़ी पीती थी। आशंका है कि उसी से आग लगी।

विज्ञापन

मानसिक रूप से कमजोर थी सुनीता
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा में टंकी के पास शीशपाल का मकान है। बिहार की रहने वाली सुनीता से शीशपाल से करीब छह साल पहले शादी की थी। दंपती का एक पांच साल का बेटा सनी है। संगीता मानसिक रूप से कमजोर थी और कई दिन से बीमार चल रही थी। बीमारी के कारण कमरे में एक चारपाई पर लेटी रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरबाजा बंद कर खेलने चला गया बेटा
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शीशपाल मजदूरी करता है। वह सोमवार सुबह साढ़े सात बजे मजदूरी करने चला गया था। इसके बाद बेटा सनी भी कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर खेलने चला गया। सुबह करीब 10 बजे आसपास के लोगों ने कमरे से धुआं निकलता देखा तो शोर मचाया। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस ने की पिता-पुत्र से पूछताछ
आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर आग बुझाई। तब तक महिला की जलकर मौत हो चुकी थी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने महिला के पति और बेटे से पूछताछ की। पति ने बताया कि सुनीता बीड़ी पीती थी। संभावना है कि उसी से आग लगी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आग से जलने से महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed