{"_id":"5ef8fa498ebc3e430b255db3","slug":"son-including-couple-dies-in-road-accident-city-news-mbd3539799166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, सिपाही और बेटे की मौत, सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, सिपाही और बेटे की मौत, सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम हाईवे पर खराब खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में डीसीएम में सवार सिपाही, पत्नी और उनके बेटे की मौत हो गई। जबकि दो बेटियां व डीसीएम चालक घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाही का तबादला शाहजहांपुर से मेरठ हो गया था और वे डीसीएम में सामान भरकर परिवार समेत मेरठ जा रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही अजय कुमार मूलरूप से शामली के लाक गांव के निवासी थे। सिपाही शाहजहांपुर में तैनात था, लेकिन उनका ट्रांसफर शाहजहांपुर से मेरठ हो गया था। शनिवार रात को सिपाही डीसीएम में सामान भरकर मेरठ के लिए चले थे। साथ ही पत्नी अनुपमा, बेटा विशेष और दो बेटियां वर्तिका व परी भी डीसीएम में ही सवार हो गए। रविवार सुबह करीब चार बजे डीसीएम जैसे ही कटघर थानाक्षेत्र स्थित बाईपास के पास देवापुर गांव के सामने पहुंची तो यहां हाईवे पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि डीसीएम सवार उसमें फंस गए। वहां से गुजर रहे वाहन चालक और हाईवे पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां सिपाही अजय और उनके बेटे विशेष को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी, दोनों बेटियां और डीसीएम चालक अरुण निवासी गढ़ को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया। रविवार शाम पांच बजे पत्नी अनुपमा ने भी दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम में आया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। चर्चा रही कि पति और बेटे की मौत के गम में उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर शामली चले गए।
पल भर में बिखर गया हंसता खेलता परिवार, दो बेटियां बचीं
मुरादाबाद।
सिपाही अजय कुमार का हंसता खेलता परिवार पल भर में बिखर गया। सिपाही ने शाहजहांपुर में लंबे समय तक नौकरी की। अब अपने गृह जनपद के पास ही मेरठ में ट्रांसफर हो गया था। उन्होंने अपने परिवार को मेरठ में शिफ्ट करने का मन बनाया। इससे सभी खुश थे। अजय कुमार पत्नी, इकलौते बेटे और दोनों बेटियों को साथ लेकर मेरठ जा रहे थे लेकिन इस दुर्घटना ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया।
विज्ञापन
रात ग्यारह बजे से बीच लेन में खड़ा था ट्रक
मुरादाबाद। बिहार से पंजाब जा रहा था ट्रक जीरो प्वाइंट से आगे हाईवे पर देवापुर गांव के पास खराब हो गया था। ट्रक हाईवे पर एक लेन में बीच में खड़ा हुआ था। चालक और उसके सह चालक ने ट्रक के आसपास पेड़ के पत्ते रख दिए थे, लेकिन हवा की वजह से पत्ते उड़ गए थे। वहीं, सुबह चार बजे तक भी ट्रक को साइड में नहीं किया गया था। अगर ट्रक साइड में खड़ा होता तो शायद हादसा टल सकता था।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
मुरादाबाद। खराब ट्रक को हाईवे पर ही खड़ा कर छोड़ दिया जाता है। उन्हें साइड में तक खड़ा नहीं किया जाता। पहले भी जनपद में जहां तहां खड़े ट्रकों की वजह से हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस कोई गंभीरता नहीं दिखाती है। इससे पहले भी मूंढापांडे में खराब खड़े ट्रक में एक कार घुस गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। पाकबड़ा, मझोला और कटघर में भी मौत बनकर खड़े ट्रक कई लोगों की जान ले चुके हैं।
स्टेयरिंग नहीं घूम पाया
जिला अस्पताल में भर्ती डीसीएम चालक अरुण ने पुलिस को बताया कि स्टेयरिंग नहीं घूम पाया था। जिसकी वजह से डीसीएम ट्रक में पीछे से घुस गई।