फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ... Somewhere the police story has not changed the script of the FIR

...कहीं पुलिसिया कहानी ने तो नहीं बदल दी एफआईआर की स्क्रिप्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
... Somewhere the police story has not changed the script of the FIR
मुरादाबाद। दिनभर सोशल मीडिया पर निजी अस्पताल के सुपरवाइजर के भाई व पिता के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। जिसमें वह चीख चीख कर पुलिस कर्मियों पर पिटाई करने का आरोप लगा रहे हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके एफआईआर में उन पुलिस कर्मियों को आरोपी नहीं बनाया गया है। जिन्हें आरोपी बनाया गया है। उनकी मौके पर मौजूदगी नहीं है। कानून के जानकारों का कहना है कि इस पुलिलिया कहानी से सही आरोपी तो बन ही जाएंगे। उन्हें भी राहत मिल जाएगी। जिन्हें आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

भोजपुर के सेहल गांव निवासी भूपेंद्र पांडे के घर सुबह करीब नौ बजे पुलिस पहुंची थी। भूपेंद्र भाई और पिता ने कैमरे के सामने बयान दिया था कि तीन पुलिस कम्रियों ने भूपेंद्र को डंडे से पीटा और गाड़ी में डाल लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों का वीडियो भी बनाया था। जिसमें वह जो सोशल मीडिया पर वायल हो रहा है। इतना ही कांठ रोड पर जाम लगाने के दौरान भी कई लोगों ने पुलिस की बरबरता की कहानी बयां की थी। लेकिन शाम होते ही सभी के बयान बदल गए। ये बयान किसी के दबाव में बदले हैं। या फिर पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए ये कहानी सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों को इस मामले में हर पहलू पर जांच करानी चाहिए। अगर पुलिस कर्मियों की भूमिका रही है तो उन्हें भी बयानों में शामिल किया जाए। सुबह भूपेंद्र के पिता और भाई बयान दे रहे थे कि पुलिस की पिटाई से मौत हुई है तो शाम को उन्होंने तहरीर में बयान क्यों बदल दिए। कहीं किसी के दबाव में आकर बयान तो नहीं बदले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद मोहन गुप्ता अधिवक्ता
इन सवालों के जवाब नहीं पुलिस के पास
- सुबह पिता और भाई पुलिस कर्मियों पर पिटाई का आरोप लगा रहे थे। शाम को उनके बयान क्यों बदल गए
- बिना जांच के पुलिस कर्मियों को कैसे क्लीनचिट दे दी गई
- जिन्हें आरोपी बनाया गया है क्या उनकी लोकेशन मौके पर है
- पति पत्नी के घरेलू विवाद में आखिर पुलिस कर्मियों ने डंडे से पिटाई क्यों की
- पुलिस ने घटनास्थल की वीडियो की जांच क्यों नहीं की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed