फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Some left the race exam to become bride and groom and some to become groom.

Moradabad News: किसी ने दूल्हा-दुल्हन तो किसी ने बराती बनने के लिए छोड़ी दौड़ परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Some left the race exam to become bride and groom and some to become groom.
मुरादाबाद। सिपाही भर्ती की दौड़ परीक्षा छोड़ने वाले अभ्यर्थियों ने नोडल अधिकारी को भेजे पत्र में दिलचस्प कारण बताए हैं। किसी ने दूल्हा बनने के कारण बाद में परीक्षा में शामिल होने का अनुरोध किया तो कोई भाई की शादी में शामिल होने चला गया।
विज्ञापन

वहीं युवतियों ने भी अपनी शादी का हवाला देकर बाद में परीक्षा देने की अनुमति मांगी। पुलिस भर्ती बोर्ड ने ऐसे सभी 268 अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। 27 फरवरी को इनकी दौड़ परीक्षा होगी।
विज्ञापन

यूपी पुलिस में करीब 60 हजार सिपाही पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। मुरादाबाद में नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में दौड़ परीक्षा का आयोजन किया गया। 10 से 24 फरवरी के बीच हुई दाैड़ परीक्षा में अलग-अलग दिन महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया। 14 दिनों में 9874 पुरुष अभ्यर्थी और 2219 महिला अभ्यर्थी दाैड़ में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

9224 पुरुष और 1787 महिला अभ्यर्थियों ने दौड़ परीक्षा पास कर ली। वहीं 1082 अभ्यर्थी असफल रहे, इसमें 650 पुरुष और 432 महिला अभ्यर्थी हैं। लिखित परीक्षा पास करने वाले 591 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इनमें 182 पुरुष और 86 महिला अभ्यर्थियों ने पहले ही नोडल अधिकारी को लिखित पत्र दिया था, जिसमें दौड़ परीक्षा में बाद में भाग लेने की अनुमति मांगी थी।

इन 268 अभ्यर्थियों में से 200 ऐसे आवेदन रहे, जिसमें किसी ने अपनी शादी, किसी ने भाई तो किसी ने बहन की शादी में शामिल होने की बात कही।
दाैड़ परीक्षा के नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि इन सभी को भर्ती बोर्ड ने 27 फरवरी को दौड़ परीक्षा में भाग लेने का मौका दिया है। वहीं लिखित परीक्षा पास करने वाले 323 अभ्यर्थी न तो दाैड़ में शामिल हुए और न ही दूसरे माैके के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed