{"_id":"624edc472c6542108322b4c5","slug":"solver-gang-active-in-up-board-exam-education-minister-gulab-devi-said-exams-are-conducted-simulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : माफिया ने बैठा दिया सॉल्वर गिरोह, मंत्री बोलीं- हो रहीं नकलविहीन परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : माफिया ने बैठा दिया सॉल्वर गिरोह, मंत्री बोलीं- हो रहीं नकलविहीन परीक्षाएं
Thu, 07 Apr 2022 06:12 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 07 Apr 2022 06:12 PM IST
सार
माफिया द्वारा खुलेआम निगरानी व्यवस्था को चुनौती देकर सेंध लगाई गई। मुरादाबाद तीन परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के बाद गुलाब देवी ने कहा कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त थीं।
विज्ञापन
गुलाब देवी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुचिता और पारदर्शिता को लेकर अपनी पीठ थपथपा रहे शिक्षा विभाग को माफिया ने खुली चुनौती दी। न सिर्फ केंद्र से बाहर पेपर पहुंचाया, बल्कि सॉल्वर भी बैठाए। इसके बावजूद माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का कहना है कि परीक्षाएं नकल विहीन कराई जा रही हैं और आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद जनपद में 125 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे, वॉयर रिकॉर्डर, 3856 कक्ष निरीक्षक, छह जोनल मजिस्ट्रेट, 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 125 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। इसके बावजूद ठाकुरद्वारा के कुआंखेड़ा स्थित बीएस इंटर कालेज से हाईस्कूल अंग्रेजी विषय का पेपर न सिर्फ भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज पहुंचा, बल्कि 15 सॉल्वर भी उत्तर पुस्तिकाएं लिखते हुए मिले।
विज्ञापन
माफिया द्वारा खुलेआम निगरानी व्यवस्था को चुनौती देकर सेंध लगाई गई। मुरादाबाद तीन परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के बाद गुलाब देवी ने कहा कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त थीं। प्रदेश के सभी केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षाएं चल रहीं हैं। जहां गलत हो रहा है, उनको पकड़ा जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि किस स्तर पर विभाग की निगरानी में चूक हुई है तो उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जो इन्हें तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, उनको जेल भेजा जा रहा है। चाहे वह प्रधानाचार्य हो, सहयोगी हो या फिर मजिस्ट्रेट क्यों न हो।
विज्ञापन
सभी के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी मामले में गहराई से जांच करवाई जाएगी, ताकि पता चल सके कि मामले में और कौन संलिप्त हैं। ठाकुरद्वारा नहीं जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे किसी अन्य कार्यक्रम में जाना था।