{"_id":"5f43754e77a9d9569f5257a2","slug":"soldier-mukesh-babu-body-brought-to-rampur-tanda-badli-village-for-last-rites","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर पहुंचा सैनिक मुकेश बाबू का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर पहुंचा सैनिक मुकेश बाबू का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
Mon, 24 Aug 2020 01:37 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
टांडा बादली गांव पहुंचा पार्थिव शरीर
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर के टांडा बादली गांव में सोमवार दोपहर सैनिक मुकेश बाबू का पार्थिव शरीर लाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देने के लिए आसपास के इलाके के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जलशक्ति राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पहुंचे। मूल रूप से रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के गांव टांडा बादली के रहने वाले मुकेश बाबू (43) थल सेना में ऑर्टीलरी डिपार्टमेंट में बीएचएम पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
उनका परिवार मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर में रहता है। छोटे भाई प्रेमकुमार ने बताया कि भारत-चीन तनाव के बाद से मुकेश बाबू की तैनाती अरुणाचल प्रदेश के भांगोचूना सेक्टर में ऊंचाई वाले इलाके प्वाइंट 4310 पर चल रही थी।
विज्ञापन
शनिवार तड़के उनकी बटालियन से कॉल करके बताया गया कि मुकेश बाबू की मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार मुकेश बाबू को ड्यूटी के दौरान सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
इसके बाद साथी जवानों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया था।