{"_id":"60fdc9238ebc3e5878411d63","slug":"sog-team-picked-up-two-people-with-the-help-of-bhola-singh-city-news-mbd3969956166","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी टीम ने भोला सिंह की मिलक से दो लोगों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी टीम ने भोला सिंह की मिलक से दो लोगों को उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी की स्कूटी की डिक्की से दिनदहाड़े एक लाख रुपये पार करने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मामले में खुलासे में जुटी एसओजी ने ग्राम पंचायत सोनकपुर के भोला सिंह की मिलक से दो युवकों को उठाया है। एसओजी उनसे पूछताछ कर रही है।
सिविल लाइंस के चंद्र नगर निवासी परविंदर सिंह रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार दोपहर को एसबीआई की डीआरएम कार्यालय शाखा से एक लाख रुपये निकाल कर स्कूटी की डिक्की में रख घर लौट रहे थे। कपूर कंपनी तिराहे के पास मोबाइल रिचार्ज कराते समय किसी ने स्कूटी की डिक्की से एक लाख रुपये पार कर दिए थे। घर पहुंचकर उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात के खुलासे के लिए एसएसपी ने स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी टीम को भी लगाया था। एसओजी टीम ने सोनकपुर भोला सिंह की मिलक निवासी दो युवकों को इस मामले में उठाया है। सूत्रों के मुताबिक इनके कब्जे से पुलिस को कुछ नकदी भी मिली है। सूत्रों के मुताबिक जिन दो युवकों को पुलिस ने उठाया है वे पहले भी लूट, चोरी के आरोपों में जेल जा चुके हैं। वहीं, एसओजी प्रभारी ने जल्द ही वारदात के खुलासे की बात कही है।