{"_id":"63a75c760d636e418921036e","slug":"sobha-yatra-celebrated-city-news-mbd451482510","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शोभायात्रा में झांकियों ने मोह लिया दर्शकों का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शोभायात्रा में झांकियों ने मोह लिया दर्शकों का मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। आकर्षक ढंग से सजाए गए रथ में भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप, अन्य पालकियों में खाटू श्याम जी, तिरुपति बालाजी, माता अन्नपूर्णा के सिंहासन की भव्य झांकियां शोभायात्रा में लोगों का मन मोह रही थीं।
श्री हरि विराट संकीर्तन सम्मेलन समिति द्वारा मंडी चौक के मोहल्ला बाजीगरान स्थित साहू राधेश्याम टंडन की कोठी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। माता अन्नपूर्णा का सिंहासन मंदिर से झांकी के रूप में सजा कर निकाला गया। श्रद्धालुओं ने आरती कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। इसमें विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों ने अपनी वेशभूषा और नृत्य से माहौल भक्तिमय कर दिया। भगवान शिव के स्वरूप का तांडव नृत्य, नवदुर्गा, भगवान श्री कृष्ण की गोवर्धन लीला आदि झांकियां बेहद सराही गईं। मार्ग में लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवान के स्वरूपों पर पुष्प बरसाए। शोभायात्रा के साथ श्रद्धालु कीर्तन करते हुए चल रहे थे। आयोजन में सुनील गोयल, संजय मेहरोत्रा, पंकज मेहरोत्रा, पंकज कपूर, अतुल कपूर, राजीव, उमेश कुमार अग्रवाल, योगेश, कांति प्रसाद गर्ग, अश्वनी रस्तोगी, सुरेंद्र वर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स, श्री राम मिष्ठान भंडार, दुर्गा मंदिर के भक्तों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। श्री हरि विराट संकीर्तन समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया।