फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   So far in May, people have installed solar panels in their homes.

Moradabad News: बिजली संकट के बीच सूरज का सहारा... 1958 लोगों ने अपनाई सौर ऊर्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
So far in May, people have installed solar panels in their homes.
मुरादाबाद। भीषण गर्मी में बिजली कटौती के साथ बढ़ते बिल से परेशान लोग अब सोलर पैनल लगवाने के लिए मजबूर होने लगे हैं। मई में अब तक 725 परिवारों ने सोलर पैनल लगवाए हैं। मार्च से अब तक 1958 लोग सौर ऊर्जा को अपना चुके हैं। इससे बिना बाधा बिजली तो मिल ही रही है, लंबे-चौड़े बिल से राहत भी मिली है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली निगम के रवैये से लोग परेशान हो चुके हैं। ऊपर से सात रुपये प्रति यूनिट बिजली की दर जेब भी खाली कर रही है। पहले लोग सोलर पैनल खरीदने में इच्छुक नहीं थे लेकिन अब इसकी मांग बढ़ती जा रही है। पिछले साल सरकारी लक्ष्य तक नहीं पूरा हुआ था। डीडीओ गोविंद पाठक का कहना है कि पिछले साल शासन ने 522 पैनल लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

इस साल मार्च माह से वेंडर जुड़ने लगे और मांग भी बढ़ने लगी। अब शासन ने प्रतिमाह लक्ष्य बढ़ाकर 690 कर दिया है। मांग बढ़ने से लक्ष्य को पूरा करना आसान हो गया है। प्रदेश और केंद्र सरकार सोलर पैनल लगवाने पर छूट भी प्रदान कर रही हैं। अब तक जिले में कुल 5750 लोग सोलर पैनल लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



माह सोलर पैनल बिके
मार्च 643
अप्रैल 590
26 मई तक 725

निर्बाध आपूर्ति मिलती है, बिल का झंझट भी नहीं
सोलर पैनल लगवाने वाले उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली बिल से राहत मिली है। आंधी-तूफान आने पर भी बिजली नहीं कटती है। दीनदयालनगर साईं मंदिर के पास रहने वाले श्याम प्रकाश यादव ने बताया कि पहले उनके घर की बिजली बिल 4000 रुपये प्रतिमाह आता था। उन्होंने तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है। अब इससे छुटकारा मिल गया है। कुमार कुंज जीएमडी रोड निवासी विशाल साहू ने बताया कि उन्होंने सात किलोवाट का सोलर पैनल लगाया है। पहले बिजली का बिल छह हजार रुपये आता था। अब बिल से निजात मिल गई है। बुद्धि विहार की कविता गुप्ता ने बताया उन्होंने तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है। अब बिजली बिल से निजात मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed