फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   So far, 103 quintals of wheat have been procured at four centres.

Moradabad News: चार केंद्रों पर अभी तक हुई 103 क्विंटल गेहूं की खरीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
So far, 103 quintals of wheat have been procured at four centres.
कांठ। गेहूं खरीद के लिए इस बार तहसील क्षेत्र में खोले गए सात सरकारी क्रय केंद्रों में से सिर्फ चार केंद्रों पर ही अभी तक मात्र 103 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है।
विज्ञापन

उपमंडी समिति में इस बार खाद्य एवं रसद विभाग के चार और भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र खोला गया है। वहीं गांव फत्तेहपुर विश्नाेई और कुचावली में भी पीसीएफ का एक-एक केंद्र 30 मार्च से संचालित है। इनमें से उपमंडी समिति पर खाद्य एवं रसद विभाग के तीन क्रय केंद्रों पर करीब 100 और फत्तेहपुर विश्नोई में पीसीएफ के केंद्र पर एक किसान से मात्र तीन क्विंटल गेहूं की खरीद ही हो पाई है।
विज्ञापन

विपणन निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों से लगातार संपर्क किया जा रहा है कि वह गेहूं को सरकारी केंद्रों पर ही विक्रय करें। करीब 10000 बोरे उपलब्ध हैं तो वहीं नमी मापक मशीन, पीने के पानी आदि की उचित व्यवस्था भी है। उन्होंने बताया कि गेहूं का सरकारी मूल्य इस बार 2585 रुपये प्रति क्विंटल है, अब तक 506 किसानों के रजिस्ट्रेशन चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed