फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SO apsent on paper

साहब की डांट पर ‘बीमार’ पड़ा थानेदार

Mon, 02 Nov 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 02 Nov 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
SO apsent on paper
क्राइम कंट्रोल में नाकाम जिले का एक थानेदार साहब की फटकार पड़ने के बाद से ऑन रिकार्ड गैर हाजिर हो गया है। थाने की जीडी की मानें तो थानेदार ‘बीमार’ है। एसओ ने जीडी में बीमारी का तस्करा डाल रखा है। लेकिन हकीकत यह है कि थानेदार अपने थाने पर मौजूद है और कागजों पर दस्तखत के अलावा पूरी थानेदारी भी कर रहा है।
विज्ञापन



थाने में पीड़ितों की फरियाद सुननेे से लेकर मातहतों पर हुक्म बजाने तक एसओ की तबियत बिलकुल सही है। लेकिन जीडी में बीमार है इसलिए रूटीन कागजों पर दस्तखत, सीयूजी और इलेक्शन ड्यूटी का जिम्मा मातहतों को सौंप रखा है।
विज्ञापन




साहब की फटकार के बाद से ‘बीमार’ पड़ने वाले ये थानेदार कांठ सर्किल के हैं। जो पिछले चार दिन से ‘बीमार’ हैं। क्राइम कंट्रोल में नाकाम रहने पर इन्हें महकमे के साहब ने डपट दिया था। कुछ ऐसा कहा जो थानेदार को नागवार गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद से टेंशन में आए थानेदार को कोई रास्ता नहीं सूझा तो उसने अपने थाने की जीडी में बीमारी का तस्करा डाला और इलाज कराने की बात कहकर रवानगी कर ली। इसके बाद से ये थानेदार थाने की जीडी में (ऑन रिकार्ड) तो अपना इलाज करा रहे हैं लेकिन हकीकत में थाने पर मौजूद हैं और रोजमर्रा की तरह सभी काम कर रहे हैं।



एकाध दिन तो थाना थानेदार के आवास से चला फिर थाने के साहब ने ‘बीमारी’ की हालत में ही थाने में बैठकर काम निपटाना शुरू कर दिया है। दरअसल थानेदार की इस हरकत को अफसर अनुशासनहीनता मान रहे हैं और बहुत जल्द इस एसओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed