फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   smok in jannayak express

जननायक एक्सप्रेस से उठा धुआं

Sun, 09 Apr 2017 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 09 Apr 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
smok in jannayak express
धुएं
दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जननायक एक्सप्रेस के शनिवार शाम हरथला रेलवे स्टेशन के पास ब्रेक जाम हो गए। ट्रेन के पहियों से चिंगारी के साथ धुआं उठा तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ट्रेन खड़ी होते ही यात्री कूदने लगे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। रेलवे टीम ने मौके पर पहुंच कर ब्रेक ठीक किए। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। घटना शनिवार शाम की है। जननायक एक्सप्रेस ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से सहारनपुर के लिए रवाना हो चुकी थी।
विज्ञापन


ट्रेन जैसे ही हरथला रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। अचानक ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए। चिंगारी के साथ धुआं उठा तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई। अनहोनी की घटना में घिरे लोग घबरा गए और उन्होंने ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर और गार्ड ने मामले की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी। खबर मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ के अलावा रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने ब्रेक ठीक किए। करीब 30 मिनट बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed