फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   smart city

डीपीआर फाइनल करने से पहले सभी विभागों की राय लेंः कमिश्नर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
smart city
smart city
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त यशवंत राव ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि डीपीआर को अंतिम रूप देने से पहले सभी संबंधित विभागों से इनपुट लिया जाए। योजनाओं से जनता को होने वाले लाभ का आंकलन किया जाए और परियोजना में माइक्रो प्लान के आधार पर समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण प्रगति होनी चाहिए।
विज्ञापन

कमिश्नरी में आयोजित स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त यशवंत राव ने धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की और निर्देश दिया कि मुरादाबाद का स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए माइक्रो प्लान के आधार पर समयबद्ध ढंग से काम करना जरूरी है। समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त संजय चौहान ने जानकारी दी कि पीएमसी कंपनी का चयन किया जा चुका है। 30 मार्च को कंपनी के साथ अनुबंध हो चुका है और कंपनी द्वारा एबीडी एरिया का टोपोग्राफिक सर्वे भी पूरा कर लिया गया है। कंपनी ने स्मार्ट सिटी परियोजना का रिवाइज्ड प्रोजेक्ट लिस्ट और रिवाइज्ड प्रोजेेक्ट कास्ट प्रस्तुत किया है जिसका अनुमोदन एसपीवी बोर्ड से होना बाकी है। नगर आयुक्त ने बताया कि कंपनी ने स्मार्ट सिटी की 22 परियोजनाओं के लिए 308.18 करोड़ रुपये का डीपीआर पीएमसी प्रस्तुत किया गया है। कमिश्नर ने निर्देश दिया कि इस डीपीआर को अंतिम रूप देने से पहले सभी संबंधित विभागों से भी इनपुट लिया जाए। समीक्षा बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed