{"_id":"64e603bf0a8098c5800cb6f9","slug":"slogans-bharat-mata-ki-jai-were-raised-moradabad-as-soon-as-chandrayaan-landed-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandrayaan 3: लैंडिंग होते ही मुरादाबाद में लगे भारत माता की जय के नारे, शहर में कई जगहों पर उमंग और आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandrayaan 3: लैंडिंग होते ही मुरादाबाद में लगे भारत माता की जय के नारे, शहर में कई जगहों पर उमंग और आतिशबाजी
Wed, 23 Aug 2023 06:37 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 23 Aug 2023 06:37 PM IST
सार
चंद्रयान की सफल लैंडिंग होते ही मुरादाबाद के लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। कई जगहों पर छात्रों ने एक दूसरे को इसके लिए बधाई दी। रैली निकालकर युवाओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
मुरादाबाद में उत्साहित छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होती ही मुरादाबाद के स्कूली छात्रों में जोश-उमंग और उत्साह देखा गया। छात्र भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उत्साहित दिखे। कई मोहल्लों में जश्न के साथ आतिशबाजी की गई। युवाओं ने मोटरसाइकिल पर रैली निकालते हुए तिरंगा लहराया। इस दौरान सड़कों पर इधर-उधर जाने वाले लोग भी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं ने छात्रों को इस आयोजन का सीधा प्रसारण दिखाने की पूरी तैयारी की थी। पूरे कार्यक्रम को छात्रों ने देखा और लैंडिंग होते ही स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। लोगों ने तालियां बजाकर वैज्ञानिकों को इस कामयाबी पर बधाई दी।
विज्ञापन
छात्रों ने बताया कि वह इस ऐतिहासिक पल का कई देर से इंतजार कर रहे थे। इस पल का गवाह बनने के अधिकांश बच्चे स्कूलों में पहुंचे थे।