{"_id":"5e9368b68ebc3e7754391fbc","slug":"slaughting-city-news-mbd3459588157","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चल रही गोकशीए बेटे समेत आठ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में चल रही गोकशीए बेटे समेत आठ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लॉक डाउन के बीच सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में गोकशी के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस ने पूर्व पार्षद के घर की घेराबंदी कर पशु काट रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व पार्षद का बेटा रेहान अहमद भी शामिल है। पुलिस ने मौके से 70 किलो मांस और पशुओं की खाल बरामद की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ सीएस एक्ट, लॉक डाउन उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवल मारावाह ने बताया कि शनिवार देर रात सूचना मिली कि चक्कर की मिलक में महिला पूर्व पार्षद के घर में उसका बेटा रेहान अहमद गोकशी करता है। सुबह होने से पहले ही मांस पॉलिथीन में पैक कराकर घर-घर भिजवा दिया जाता है। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे भारी पुलिस बल के साथ पूर्व पार्षद के घर की घेराबंदी की गई। पुलिस ने पूर्व पार्षद के बेटे समेत आठ लोगों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस की इस कार्रवाई से आस पड़ोस के लोग भी मौके पर जुट गए। उन्होंने पुलिस टीम को घेरने की कोशिश की, इसके पुलिस के सख्ती करने पर बाकी लोग मौके से खिसक लिए। पकड़े गए आरोपी के नाम रेहान अहमद, अनीस उर्फ गुड्डू, मोबीन, इमरान, असलम, मोहम्मद इमरान, आसिफ और वकील हैं। ये सभी आरोपी सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से मांस, छुरी, कुल्हाड़ी, रस्सी, कांटा, बांट और पॉलीथिन व साढ़े 34 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ सीएस एक्ट, लॉकडाउन उल्लंघन और मानव जीवन के लिए संकट उत्पन्न करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। रविवार दोपहर बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
एक दिन पहले फोन पर बुक करते थे ऑर्डर
मुरादाबाद। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने लॉकडाउन में फोन पर एक दिन पहले ही ऑर्डर लेने शुरू कर दिए थे। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि एक दिन पहले ही आरोपी ग्राहकों से ऑर्डर ले लेते थे। सुबह साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे के बीच पशु को काटकर मीट डोर टू डोर सप्लाई कर देते थे। इसकी भनक लगते ही पुलिस टीम को इनके पीछे लगाया गया। इसके बाद ग्राहक बंद कर आरोपियों को कॉल की और आर्डर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने जैसे ही पशु काटना शुरू किया। घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन
चक्कर की मिलक में फोर्स तैनात, आरोपियों पर लगेगा एनएसए
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में गोकशी की घटना सामने आने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश पनप गया है। लॉक डाउन के बीच किसी तरह की घटना सामने न आए। इसके लिए चक्कर की मिलक में फोर्स तैनात की गई है। इसके अलावा इंस्पेक्टर का कहना है कि उच्च अफसरों के दिशा निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।