फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   slabe work start on govindnagar over bridge from 10 march

गोविंदनगर ओवरब्रिज पर 10 मार्च से स्लैब डालेगा रेलवे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 03:07 AM IST
विज्ञापन
slabe work start on govindnagar over bridge from 10 march
मुरादाबाद। गोविंदनगर ओवरब्रिज पर स्लैब डालने का काम रेलवे 10 मार्च से शुरू करेगा। रेलवे संरक्षा आयुक्त ने इसके लिए अनुमति दे दी है। नौ मार्च को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल मुरादाबाद दौरे पर आ रहे हैं। इसके बाद रेलवे पुल निर्माण पूरा करने में जुट जाएगा।
विज्ञापन

पुल के निर्माण में आ रही सभी बाधाएं आखिरकार दूर हो चुकी हैं। विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर व पोल दूसरी जगह शिफ्ट कर दिए हैं। इसके अलावा बाउंड्री वॉल की जगह में आने वाले विद्युत पोल और ट्रांसफार्मरों को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं करना पड़ेगा। बाउंड्री वॉल बनाते समय रेलवे इन ट्रांसफार्मरों और खंभों को छोड़कर निर्माण करेगा। इसे लेकर काफी दिनों से दोनों विभागों में माथापच्ची चल रही थी। अब इस समस्या के हल होने से स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़े हुए काम पूरे हो सकेंगे। ओवरब्रिज बनने से लोगों को अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार नहीं करना पड़ेगा और बाउंड्री वॉल बनने से ट्रैक पर दुर्घटनाएं नहीं होंगी। रेलवे के एईएन पीके शर्मा ने बताया कि अप्रैल माह तक पुल स्थानीय लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed