फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   six women corona positive in moradabad

छह महिलाएं मिलीं कोरोना पॉजीटिव, परिजनों से हुईं संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
six women corona positive in moradabad
मुरादाबाद। कोविड-19 के बिना लक्षण के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को छह नए मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमित महिलाएं हैं। सभी का कहना है कि उन्हें कोई लक्षण महसूस नहीं हुए, फिर भी पॉजिटिव हो गई हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 510 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार 459 लोग निगेटिव हैं। एक मरीज का दोबारा सैंपल लिया जाएगा, जबकि चार मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार दस सराय निवासी महिला पॉजिटिव है। महिला का कहना है कि बेटा एंबुलेंस चलाता है। उसने जांच कराई तो वह नेगेटिव है, जबकि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला का कहना है कि उसे स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है। सूर्य नगर निवासी महिला की देवरानी तीन दिन पहले पॉजिटिव आई थी। इसलिए सभी परिजनों की जांच हुई। अन्य परिजन नेगेटिव आए हैं। महिला का कहना है कि उसे बुखार, जुकाम, गले में खराश आदि की कोई समस्या नहीं है और वह पूरी तरह से खुद को स्वस्थ महसूस कर रही है। लाजपत नगर निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसका कहना है कि पति मधुमेह से पीड़ित हैं और वह दवा लेने गए थे। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जबकि महिला का कहना है कि उसे कोरोना के लक्षण नहीं महसूस हो रहे हैं। लाकड़ी फाजलपुर निवासी महिला ने कहा कि चार-पांच दिन से रक्तचाप कम हो रहा था। कमजोरी महसूस हो रही थी, लेकिन अभी ठीक थी। बुखार-खांसी की परेशानी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दस सराय निवासी एक महिला और कंजरी सराय निवासी एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed