फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six vehicles loaded with scrap seized,

Moradabad News: स्क्रैप लदे छह वाहन जब्त, 31.36 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Six vehicles loaded with scrap seized,
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग ने स्क्रैप लदे छह वाहनों को पकड़कर जीएसटी चोरी के सिंडिकेट का खुलासा किया है। जांच में आया कि गाजियाबाद की तीन फर्मों और मुरादाबाद की ग्लोबल मेटल इंडस्ट्री ने मिलकर 174.31 करोड़ का टर्नओवर किया था। इस मामले में 31.36 करोड़ की जीएसटी चोरी प्रकाश में आई है।
विज्ञापन

राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में मुरादाबाद जोन की सचल दल इकाइयों ने लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्क्रैप लेकर जा रहे छह वाहनों को पकड़ किया। इनमें दो वाहन नजीबाबाद, एक धामपुर, दो अमरोहा और एक मुरादाबाद की सचल दल इकाइयों ने पकड़ा है। जांच में पता चला कि गाजियाबाद की एएम ट्रेडर्स ने 11.43 करोड़ की स्क्रैप, हिंडन एंटरप्राइजेज ने 43.88 करोड़ की स्क्रैप और इंडिया स्टील ट्रेडर्स ने 35.23 करोड़ रुपये की स्क्रैप प्रदेश के बाहर सप्लाई की है। तीनों फर्मों के कुल 90.54 करोड़ रुपये की सप्लाई पर 16.29 करोड़ रुपये की कर चोरी की। इस मामले में फर्म का पंजीकरण निरस्त कराने के लिए अपर आयुक्त, राज्य कर गाजियाबाद और अपर आयुक्त सीजीएसटी मेरठ को भी सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन


गाजियाबाद की बोगस तीन फर्मों का पता एक
अपर आयुक्त ग्रेड 2 आरए सेठ ने बताया कि पकड़े गए वाहनों के ई-वे बिलों की जांच की गई। इसमें गाजियाबाद की एएम ट्रेडर्स, हिंडन एंटरप्राइजेज और इंडिया स्टील ट्रेडर्स नाम की तीन फर्में सामने आईं। तीनों फर्मों का पंजीकरण गाजियाबाद के हिंडन विहार क्षेत्र में एक ही पते पर है। इन फर्मों की ओर से गाजियाबाद से उत्तराखंड के लिए बड़े पैमाने पर आयरन स्क्रैप की सप्लाई दिखाई गई थी। इन फर्मों ने दिल्ली की ऐसी फर्मों से माल की खरीद दर्शायी, जिनका जीएसटी पंजीकरण निरस्त हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद की ग्लोबल मेटल इंडस्ट्रीज भी जांच के घेरे में
एसआईबी शाखा ने मुरादाबाद की ग्लोबल मेटल इंडस्ट्रीज की भी जांच की। यह फर्म लेड इंगट का कारोबार करती है। फर्म की ओर से दिल्ली से मुरादाबाद के लिए माल की आपूर्ति प्राप्त करना दर्शाया गया है लेकिन व्यापार स्थल की जांच के दौरान दस्तावेज में घोषित माल नहीं मिला। इसके अलावा टोल ट्रैकिंग के जरिये वाहनों की आवाजाही की जांच में भी घोषित आपूर्ति पर सवाल खड़े हुए। जिन वाहनों से दिल्ली से मुरादाबाद माल लाया जाना दिखाया गया था, उनमें से अधिकांश की आवाजाही दूसरे स्थानों की ओर पाई गई। इस फर्म ने वर्ष 2023-24 से अब तक कुल 50.07 करोड़ रुपये की सप्लाई घोषित की है। इस पर 18 प्रतिशत की दर से 9.01 करोड़ रुपये कर बनेगा। वहीं उपलब्ध विवरण में सिर्फ 13.76 लाख रुपये नकद कर जमा किए जाने का उल्लेख है। ग्लोबल मेटल इंडस्ट्रीज ने 83.77 करोड़ रुपये की सप्लाई पर 15.07 करोड़ रुपये की कर चोरी की है। इसके अतिरिक्त आलम हैंडीक्राफ्ट फर्म स्वामी मो. असलम कैथवाली मस्जिद मुरादाबाद, नईम इंटरप्राइजेज फर्म स्वामी मो. नईम, पता रसूलपुर नगला खेम की भी जांच की गई हैं। इन दोनों फर्मों ने दिल्ली की निरस्त फर्मों से आपूर्ति प्राप्त की है। इन फर्मों ने 12.08 करोड़ एवं 21.68 करोड़ रुपये की आपूर्ति की गई है। इन फर्मों के पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए सीजीएसटी विभाग को सूचना भेजी गई है। जांच में संयुक्त आयुक्त मिलिंद राज, शैलेन्द्र उपाध्याय, वामदेव राम त्रिपाठी, उपायुक्त उत्तम कुमार तिवारी, अखिलेश कुमार, सहायक आयुक्त अकबर हुसैन, संजय सरोज, राज्य कर अधिकारी अरविंद सिंह, विजेंद्र सिंह, धीरज सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed