फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six shops will be built in the new Kapoor Company bridge.

Moradabad News: नए कपूर कंपनी पुल में बांधा छह दुकानें होंगी जमींदोज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Six shops will be built in the new Kapoor Company bridge.
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर से लाइनपार क्षेत्र को जोड़ने वाले नए कपूर कंपनी पुल के निर्माण में बांधा छह दुकानें जमींदोज की जाएंगी। इनमें तीन दुकानें लाइनपार और तीन दुकानें कपूर कंपनी तिराहे की ओर की हैं। टेंडर प्रक्रिया फाइनल होने के बाद इन दुकानों को गिराया जाएगा।

रेलवे मुख्यालय से आई इंजीनियरों की टीम ने निरीक्षण के बाद वर्षों पुराने कपूर कंपनी पुल को जर्जर घोषित किया था। इसके बाद पुल पर दोपहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। कुछ दिन के लिए तो पैदल के लिए भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। रेलवे ने पुल की मम्मरत कराई थी। इसके बाद पैदल के लिए खोल दिया गया था। अब नए पुल का निर्माण किया जएगा। नए पुल के निर्माण के लिए 16 फरवरी को टेंडर खोल दिए गए थे। इसमें नींव तैयार करने और वर्कशाॅप से आने वाले गार्डर को पिलर पर रखा जाएगा। इसके लिए रेलवे ने एक करोड़ 80 हजार रुपये की राशि टेंडर में तय की है। बुधवार को किसी एक कंपनी को टेंडर मिल सकता है। इसके बाद पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। कुछ दिन पहले रेलवे अफसरों की टीम ने पुल का निरीक्षण किया था। जिसमें देखा गया था कि तीन दुकानें लाइन पार और तीन दुकानें कपूर कंपनी तिराहे की ओर चिह्नित की गई हैं। जिन्हें हटाया जाएगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि जल्द ही पुल निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed