फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six new infected including policemen, two serious

Moradabad News: पुलिसकर्मी समेत छह नए संक्रमित, दो गंभीर

Tue, 25 Apr 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 25 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Six new infected including policemen, two serious
मुरादाबाद। पुलिसकर्मी व दो डॉक्टर समेत सोमवार को जिले में छह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। सांस लेने में तकलीफ व फेफड़ों के इनफेक्शन के कारण इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की उम्र 59 वर्ष है।
विज्ञापन


अब जिले में 56 सक्रिय केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम सब मरीजों से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है। सोमवार को मिले छह मरीजों में से एक का फोन बंद है। दो गंभीर मरीजों में पुलिस एकेडमी के ग्राउंडमैन व अशोक नगर निवासी महिला शामिल है। इनके अलावा टीएमयू कैंपस निवासी दो महिला डॉक्टर, नया मुरादाबाद निवासी 66 वर्षीय गृहिणी व बिलारी के चंगेरी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि जिन्हें जुकाम, खांसी या गले में समस्या है, उन्हें जांच जरूर करानी चाहिए। देर होने पर हालत गंभीर हो सकती है। कोविड संबंधी किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 737652119, 7376520121, 7376520126 पर कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed