फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six month old baby sleeping between parents on road side stolen

सड़क किनारे मां-बाप के बीच में सो रहा छह माह का बच्चा चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Six month old baby sleeping between parents on road side stolen
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क किनारे मां-बाप के बीच में सो रहा छह माह बच्चा चोरी कर लिया गया। मां-बाप जागे तो बच्चा गायब पाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चे की तलाश में जुट गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बच्चा चोरी की यह घटना कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड पर पार्कर कालेज मोड़ के पास हुई। यहां खानाबदोश परिवार रहते हैं। एक परिवार बिलारी थानाक्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी पप्पू का भी रहता है। पप्पू के परिवार में पत्नी खुशबू, एक बेटी पूनम और बेटे आयुष कलुआ (06) हैं। पप्पू ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह रविवार रात खाना खाने के बाद करीब 12 बजे उसका परिवार सड़क किनारे ही सो गया था। पति-पत्नी ने अपने बच्चों को बीच में सुला लिया था। देर रात तीन बजे पप्पू और उसकी पत्नी जागी तो छह माह का बच्चा कलुआ गायब था। उन्होंने बच्चे की काफी तलाश की, मगर बच्चे का कहीं पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 112 पीआरवी गई। इसके बाद पुलिस अफसरों को इस मामले की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
मुरादाबाद। कोतवाली पुलिस के अलावा बच्चे की तलाश में एसओजी भी लगा दी गई है। सोमवार को पुलिस और एसओजी ने रेलवे स्टेशन रोड के होटल, ढाबे व भवनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed