फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   six died and 131 new corona positive in moradabad

मुरादाबाद और बिजनौर के छह संक्रमित मरीजों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
six died and 131 new corona positive in moradabad
पंचायत भवन में कोराना की जांच करते स्वास्‍थ्य कर्मचारी
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती मुरादाबाद और बिजनौर जिले के छह संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। शुक्रवार को 131 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। जिले में कोरोना की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 131 और अब तक संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 7453 पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि कटघर इंदिरा चौक निवासी 70 साल के बुजुर्ग की शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे मौत हो गई। बुजुर्ग को 17 सितंबर को भर्ती कराया गया था। उत्तरांचल कालोनी मझोला निवासी 59 वर्षीय संक्रमित ने भी शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे दम तोड़ दिया। मृतक एक दवा कंपनी में नौकरी करते थे। निजी अस्पताल से 15 सितंबर को टीएमयू रेफर किया गया था। आवास विकास सिविल लाइंस निवासी 60 वर्षीय व्यापारी की भी शुक्रवार को मौत हो गई। व्यापारी को सांस लेने में परेशानी थी और डायबिटीज थी। बिजनौर निवासी 47 वर्षीय महिला की गुरुवार देर रात मौत हो गई। महिला गुरुवार शाम गंभीर हालत में बिजनौर से रेफर होकर टीएमयू आई थी। नजीबाबाद, बिजनौर निवासी 80 साल के बुजुर्ग की शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे मौत हो गई। बुजुर्ग 12 सितंबर से टीएमयू में भर्ती थे। बिजनौर निवासी 54 साल के संक्रमित ने भी शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे टीएमयू में दम तोड़ दिया। दोपहर ढाई बजे गंभीर हालत में रेफर होकर टीएमयू में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को 131 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। रैपिड एंटीजन में 36 संक्रमित आए हैं। पीतल बस्ती से दो, मझोला से दो, टाउन हॉल से तीन, किसरौल से तीन, बंगला गांव से दो, हरथला से पांच, कांठ से एक, कुंदरकी से चार, ताजपुर से छह, डिलारी से छह और ठाकुरद्वारा से दो मरीज हैं। आरटीपीसीआर में सीडीओ कार्यालय से 56 वर्षीय कर्मचारी, जिगर कालोनी से चार साल का बच्ची, दीन दयाल नगर से दंपति पॉजिटिव आए हैं। टीएमयू कैंपस से तीन कर्मचारी, आशियाना, कांठ रोड, हरथला, रेलवे कालोनी, कुशहालपुर, आवास विकास, लाजपत नगर, लाइनपार से मरीज मिले हैं। ट्रू नेट से भी पांच मरीज मिले हैं। निजी लैब से छह पॉजिटिव में दीन दयाल नगर से बुजुर्ग दंपति संक्रमित मिला है। निजी अस्पताल से ळरह पांच संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed