फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six arrested, including a doctor, for the gang-rape of a teenage girl.

Moradabad News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Six arrested, including a doctor, for the gang-rape of a teenage girl.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में डॉक्टर बिलाल, दुकानदार सुहेल उर्फ साहिल और अदनान, शाकिब, जुबैर और अरमान समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पीड़िता के साथ कलियर शरीफ और मझोला क्षेत्र में अलग-अलग जगह दरिंदगी की गई थी। शनिवार की दोपहर बाद पुलिस ने सभी छह आरोपी कोर्ट में पेश किए जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति मुरादाबाद के अध्यक्ष अमित कौशल ने मझोला थाने में 23 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 14 जुलाई को रामपुर की बाल कल्याण समिति ने 17 वर्षीय एक किशोरी को उनके पास भेजा था। यहां किशोरी की काउंसिलिंग की गई थी। उसने अपने बयानों में बताया कि करीब दो साल पहले वह सुहेल उर्फ साहिल की पीर का बाजार करूला स्थित कपड़े की दुकान पर काम करती थी। यहां उसकी जान पहचान अदनान से हो गई थी। मई 2024 में अदनान उसे काम दिलाने के बहाने कलियर शरीफ ले गया था जहां आरोपी ने उसे किराए का कमरा दिला दिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी बुला लिए और उन्होंने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी उसे कलियर शरीफ में ही छोड़कर आ गए थे। पीड़िता ने मुरादाबाद आकर दुकानदार साहिल को आपबीती सुनाई थी इसके बाद साहिल पीड़िता को अपने चचेरे भाई की दुकान पर ले गया यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी वहां से निकली तो रास्ते में अदनान मिल गया था। अदनान किशोरी को लेकर लाइन पार निवासी गीता के घर ले गया और दुष्कर्म किया। अगले दिन यह महिला किशोरी के दांत का उपचार कराने की बात कहकर जयंतीपुर में एक क्लीनिक पर ले गई जहां डॉक्टर ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और उसके बताए स्थानों पर दबिश देकर मझोला के मंसूरी कॉलोनी निवासी दुकानदार सुहेल उर्फ साहिल, मझोला के जयंतीपुर निवासी शाकिब, जयंतीपुर पीर का बाजार निवासी अदनान, कटघर के पंडित नगला निवासी जुबैर, अरमान और रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी डॉ. बिलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिलाल मझोला के जयंतीपुर में किराए के मकान में रहता और दांतों का क्लीनिक चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed