फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sitting judge of Supreme Court should investigate the death

मुख्तार अंसारी की मौत की जांच करें सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज : सांसद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sitting judge of Supreme Court should investigate the death
मुरादाबाद। माफिया एवं पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत के मामले को लेकर सांसद डॉ. एसटी हसन ने सवाल उठाया है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मौत की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन ने बांदा में न्यायिक हिरासत के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मौत प्राकृतिक हुई या अन्य कारणों से हुई है, इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उनके परिजन काफी दिनों से शक जाहिर कर रहे थे कि मुख्तार को जेल के अंदर जहर देकर मार दिया जाएगा। इस बीच अचानक तबीयत खराब होना और मौत होने से सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच कराना कोर्ट का विषय था। इस मामले में रिटायर्ड जज नहीं, सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच होनी चाहिए। इसके बाद ही दूध का दूध और पानी का पानी होगा। पोस्टमार्टम के दौरान सुरक्षित किए गए विसरा की जांच देश के बड़े सरकारी और प्राइवेट दोनों प्रकार की लैब से होनी चाहिए। ये लैब प्रदेश के बाहर की होनी चाहिए। इससे साफ हो जाएगा कि उनको जहर दिया गया था या नहीं। बता दें कि बांदा जेल में सजा काट रहे मुख्तार अंसारी जेल में बेहोश हो गए थे। वहां मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article