{"_id":"5c31aa77bdec223d834c47de","slug":"sisters-dead-bodies-found-on-hanging-tree-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पेड़ पर लटकी मिली सगी बहनों की लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पेड़ पर लटकी मिली सगी बहनों की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 06 Jan 2019 12:42 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गांव घूमना में रविवार को सुबह दो युवतियों के शव पेड़ से लटके मिले हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, दोनों की पहचान सगी बहनों के रूप में हुई है। बड़ी बहन का नाम कविता (19) छोटी बहन का नाम सीमा (18) बताया जा रहा है।
मृतका के पिता ने बताया कि सुबह 4:30 बजे उनकी पत्नी ने यह बताया कि दोनों बेटियां घर से गायब है। 5:00 बजे के करीब घर के पास करीब 50 मीटर दूर पाकड़ के पेड़ पर दोनों बेटियों की लाश लटकी मिली।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। बेटियों ने खुद आत्महत्या की है या उन्हें हत्या करके लटकाया गया है, इस सवाल पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन