{"_id":"6122bb748ebc3e79d1361928","slug":"sister-jumped-from-the-roof-for-refusing-to-tie-rakhi-to-brother-angry-with-love-marriage-city-news-mbd4000921193","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के राखी बंधवाने से मना करने पर छत से कूद बहन ने दी जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के राखी बंधवाने से मना करने पर छत से कूद बहन ने दी जान देने की कोशिश
विज्ञापन
मुरादाबाद। सात साल पहले बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने इस रक्षाबंधन पर भी अपना रुख नहीं बदला। मायके पहुंची बहन से राखी बंधवाने से इनकार कर दिया। इससे निराश और नाराज हुई युवती ने जान देने के इरादे से घर की छत से नीचे छलांग लगा दी। जिला अस्पताल में भर्ती युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर चौराहा गली नंबर दो निवासी अर्जुन ने बताया कि उसकी बहन काजल (25) ने करीब सात साल पहले घर वालों की मर्जी के खिलाफ थाना क्षेत्र के ही मंगल नामक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। इस घटना के बाद से विधवा मां समेत पूरे परिवार ने काजल से मिलना जुलना बंद कर दिया था।
अर्जुन ने बताया कि रविवार सुबह काजल उसे राखी बांधने घर आई। उसके प्रेम विवाह से मां व परिवार के सभी लोग नाराज हैं। लिहाजा उसने राखी बंधवाने से इनकार कर दिया। काजल की मां प्रेमवती ने बताया कि इससे नाराज होकर काजल पहले दीवार पर हाथ मारकर खुद को चोटिल करने लगी। बाद में अचानक घर की छत पर पहुंची और जान देने के इरादे से नीचे छलांग दी।
विज्ञापन
परिवार वालों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में उसका उपचार करने वाले चिकित्सक एक्यू अंसारी ने बताया कि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर उसका पति भी अस्पताल पहुंच गया है।