फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sister doing pray and brother has hangout

बहन करती रही दुआ भाई फांसी पर झूल गया

Mon, 19 Oct 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 19 Oct 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
sister doing pray and brother has hangout
कोतवाली के कंजरी सराय में रविवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से पेट दर्द की समस्या से जूझ रहा था। कई डाक्टरों से उसका इलाज कराया गया। लेकिन उसकी सेहत में कोई सुधार नहीें हुआ। रविवार सुबह उसकी अच्छी सेहत के लिए ही बहन चर्च में दुआ करने गई थी।
विज्ञापन



घर लौटी तो भाई फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। लेकिन परिजनों से पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कटघर के गोविंद नगर निवासी अमित अपनी पत्नी रेनु के साथ कंजरी सराय में विद्या के मकान में किराये पर रहता है।
विज्ञापन



कुछ दिन पहले भोजपुर निवासी रेनु का भाई राजू भी यहां आ गया था। राजू की आंतों में इंफेक्शन हो गया था। जिस कारण उसके पेट में दर्द की समस्या बढ़ गई थी। उसने कई जहां इलाज कराया। लेकिन कोई आराम नहीं मिल पाया था। रात रात भर वह दर्द के कारण तड़पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार सुबह राजू के  बहनोई ड्यूटी चले गए थे। पति के चले जाने के बाद रेनु अपने भाई की अच्छी सेहत के लिए चर्च में दुआ करने चली गई थी। राजू घर में अकेला था। दो घंटे बाद रेनु चर्च से लौटी तो उसका भाई पंखे पर लटका मिला। भाई को लटका देख रेनू की चीख निकल गई।


चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। इसके बाद मोहल्ले में रहने वाली राजू की दूसरी बहन राजवाला पत्नी ओमप्रकाश व उसके परिवार के लोग भी पहुंच गए। राजू को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल डाक्टर के पास ले गए। लेकिन डाक्टरों ने उसे म़ृत घोषित कर दिया।



खबर मिलने पर पुलिस पहुंची और परिजनों ने पूछताछ की।  इंस्पेक्टर राकेश वशिष्ठ ने बताया कि युवक बीमार था। उसके  मां-बाप की मौत हो चुकी है। यहां अपनी बहन के घर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed