{"_id":"69fcfdef58db3fa05407ce47","slug":"simulator-drive-test-begins-at-dti-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-896250-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डीटीआई में सिम्युलेटर ड्राइव टेस्ट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डीटीआई में सिम्युलेटर ड्राइव टेस्ट शुरू
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीटीआई (ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) में सिम्युलेटर ड्राइव टेस्ट सेवा शुरू कर दी गई है। सिम्युलेटर से प्रतिदिन करीब 50 लोग फ्री में ड्राइविंग सीख रहे हैं। सिम्युलेटर टेस्ट में लोगों को गाड़ी से संबंधित इंडिकेटर, सेफ्टी बेल्ट, वाइपर, डिपर, क्लच ब्रेक समेत चलाने की सभी सुविधाएं हुबहू मिल रही है। आने वाले दिनों में डीएल आवेदकों को सिम्युलेटर टेस्ट भी देना होगा। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।
कांठ रोड स्थित डीटीआई में सिम्युलेटर मशीन लगाई गई है। अभी लोग आकर फ्री में टेस्ट ड्राइव कर रहे हैं। सिम्युलेटर मशीन ऑटोमेटिक है। आरआई पवन सोनकर ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए प्रतिदिन 70 आवेदक आते हैं। इसमें दो पहिया, लाइट मोटर व्हीकल और कामर्शियल वाहनों के आवेदन भी शामिल हैं। कई ऐसे भी आवेदक होते हैं जो टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं।
क्योंकि डीटीआई में बने ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर वाहन चलाने में आवेदकों को परेशानी होती है। सिम्युलेटर मशीन में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक जैसी सुविधा है। इस पर ड्राइविंग सीखकर टेस्ट पास करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि सिम्युलेटर मशीन पर पहाड़ पर वाहन चलाने जैसी भी सुविधा है। सिम्युलेटर चलाने के लिए अभी कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हुई है। कर्मचारियों के आने के लोगों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।