{"_id":"65efff8d736156702708141d","slug":"simran-tops-in-200-meters-race-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-361328-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 200 मीटर दौड़ में सिमरन, भाला फेंक में शशिबाला अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 200 मीटर दौड़ में सिमरन, भाला फेंक में शशिबाला अव्वल
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज के हीरक जयंती वर्ष में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि हिंदू कॉलेज प्रबंध समिति के प्रबंधक अमित कोठीवाल, विशिष्ट अतिथि दयानंद आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सीमा रानी, केजीके कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील चौधरी आदि ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
पहले दिन महिला व पुरुष वर्ग में 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, भाला फेंक व विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। केजीके कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी प्रो. अनिल चौहान, डीएके कॉलेज की क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अनीता फार्स्वाण, एमएच कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मनीष भट्ट ने कहा कि खिलाड़ी अपने पूरे मनोबल से खेल में प्रतिभाग करें। जीत हमारा हौसला बढ़ाती है तो हार यह बताती है कि कहां कमी रह गई। इसलिए हर परिस्थिति को स्वीकार करना सीखें और आगे बढ़ें।
हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने कहा कि कॉलेज अपने स्थापना के 75वें में वर्ष में प्रवेश कर चुका है। यह वार्षिक प्रतियोगिता हीरक जयंती वर्ष के अंतर्गत कराई जा रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए कहा कि खेल भावना महान हो, ध्वस्त हर कीर्तिमान हो, हौसला तेरे पास हो, तेरी जद में आसमान हो। हिंदू कॉलेज के क्रीड़ा सचिव डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि दोनों दिन एथलेटिक्स के 24 इवेंट कराए जाएंगे।
विज्ञापन
इस तरह रहे पहले दिन के परिणाम
महिला वर्ग
200 मीटर दौड़ में सिमरन प्रथम, प्रगति द्वितीय व श्वेता तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में कनिका प्रथम, अनिता द्वितीय, छाया तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में कनिका प्रथम, समीक्षा द्वितीय व दीपिका तृतीय रहीं। भाला फेंक में शशिबाला प्रथम, वैष्णवी द्वितीय व दीपिका तृतीय रहीं। चक्का फेंक में ज्योति प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, शशिबाला तृतीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट में शबनम प्रथम, प्रगति द्वितीय, शशिबाला तृतीय रहीं।
पुरुष वर्ग
200 मीटर दौड़ में मोहम्मद तालिब प्रथम, राजकुमार द्वितीय, कौशल कुमार तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में हैदर अब्बास प्रथम, सुधांशु द्वितीय, अमन तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में हैदर अब्बास प्रथम, विनोद कुमार द्वितीय, यश वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में प्रियांशु पहले, मयंक दूसरे व गौरव तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में गौरव प्रथम, राघव द्वितीय, वासु पटेल तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में गुरप्रीत प्रथम, राघव द्वितीय, किशन तृतीय स्थान पर रहे।
इनकी रही उपस्थिति
हिंदू कॉलेज की की खेल समिति के सदस्य डॉ. मोहम्मद साकिब, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. एसबी यादव, डॉ. विवेक कृष्ण, डॉ. राजेश तोमर, राम जियावन और रोहित सिंह ने संचालन कार्य में योगदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त विभाग प्रभारियों के साथ प्रो. एपी सिंह, प्रो. आनंद सिंह, प्रो. प्रियंशा सिंह, प्रो. शालिनी राय, प्रो. अनिल चौहान, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. जेके पाठक, प्रो. मुकेश बाबू, प्रो. संजय शर्मा, डॉ. विवेक कुमार, दीपक अरोरा, अतुल माथुर, रणवीर सिंह, विजेंदर पाल सिंह, डॉ. अमित वैश्य आदि मौजूद रहे।