फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SIB raids on two exporters' premises

Moradabad News: दो निर्यातकों के ठिकानों पर एसआईबी का छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
SIB raids on two exporters' premises
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने रामपुर के मेंथा व्यापारी के दो प्रतिष्ठानों व मुरादाबाद के दो निर्यातकों के ठिकानों पर छापा मारकर गड़बड़ियां पकड़ीं। चारों जगह बोगस फर्मों से खरीदारी की गई थी। टीम ने सभी से करीब 1.11 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला। फर्मों की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

राज्य कर की अपर आयुक्त ग्रेड-1 डॉ. अनुपमा गोयल के निर्देश पर एसआईबी की टीम ने रामपुर स्थित मेंथा फर्म देव भूमि इंटरप्राइजेज पर छापा मारा। इस दौरान वहां की गई जांच में बोगस फर्मों से खरीदारी पाई गई। जांच में मेंथा ऑयल की निर्माण बिक्री से संबंधित रामपुर फर्म पर 15 अधिकारियों की टीम ने करीब 18 घंटे तक जांच की।
विज्ञापन

अभिलेख में व्यापार के लिए दो स्थानों के पते अंकित पाए गए। इसमें एक पता शाहबाद का लिखा था, जहां कोई व्यापारिक गतिविधि होती नहीं मिली। उस पते पर एक ढाबा संचालित होता मिला। फर्म का मुख्य व्यापार स्थान बंद मिला, जिसे शाम तक व्यापारी ने नहीं खोला। लिहाजा वहां निगरानी के लिए छह अधिकारियों की तीन टीमें लगाई गईं। फर्म स्वामी के आने के बाद जांच कार्य शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से पांच करोड़ रुपये का स्टॉक घोषित अभिलेखों से कम पाया गया। जिस पर व्यापारी से 75.36 लाख रुपये जुर्माना जमा कराया गया। टीम ने जांच के लिए संदिग्ध अभिलेख भी कब्जे में ले लिए, जिसमें गड़बड़ी की संभावना है। इस जांच का नेतृत्व संयुक्त आयुक्त (विशेष जांच शाखा) राज्य कर रेंज-बी मोहित गुप्ता ने किया। इस मौके पर उपायुक्त विकास बहादुर बौधरी, धर्मेंद्र सिंह सचान, सहायक आयुक्त रणंजय यादव, अखिलेश कुमार, राज्य कर अधिकारी देवेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा एसआईबी की टीम ने मुरादाबाद में लाकड़ी फाजलपुर स्थित दो निर्यातक फर्मों के प्रतिष्ठानों पर भी छापा मारा। वहां भी गड़बड़ी पकड़ने के साथ दोनों से 36 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया। यहां भी टीम ने अभिलेख जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।

विदेश में होने की बात कह रहा था मेंथा व्यापारी
एसआईबी के अपर आयुक्त आरए सेठ ने बताया कि जांच के लिए जब टीम पहुंची तो मेंथा व्यापारी ने रामपुर में होने के बाद भी विदेश में होने की बात कही। यही नहीं फर्म में विदेशी नस्ल के दो कुत्ते भी थे। लिहाजा टीम को वहां निगरानी करनी पड़ी। फर्मस्वामी को जब पता चल गया कि वह जांच से बच नहीं पाएगा तो वह मौके पर पहुंचा। तब टीम अंदर जाकर जांच कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article