{"_id":"575659744f1c1b0a1d9c5c1b","slug":"showing-moon-first-of-ramadan-rosa-today","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिखा चांद, रमजान का पहला रोजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखा चांद, रमजान का पहला रोजा आज
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 07 Jun 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
रमजान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांद दिखने के साथ ही रोजेदारों की इंतजार की घड़ी खत्म हो गई। दीदार-ए-चांद से रहमत और बरकत का महीना रमजान शुरू हो गया। सोमवार को नमाज-ए-तरावीह के साथ इस पाक महीने का आगाज हुआ। शहर की मस्जिदों में नमाज-ए-तरावीह पढ़ी गई। छोटी बड़ी सभी मस्जिदों में अकीदतमंदाें की खासी भीड़ रही। वहीं एक दूसरे को माह-ए-रमजान की मुबारकबाद दी। मंगलवार को मुकद्दस रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा।
सोमवार को रमजानुल मुबारक की तैयारियों के साथ बाद-नमाज-ए-मगरिब छोटे बड़े सभी छतों पर चांद के दीदार को जुट गए। वहीं उलेमा मस्जिदों और दरगाहों की छतों से आसमान को निहारने में लगे रहे। लेकिन आसमान में बादल छाए होने से चांद का दीदार नहीं हो सका। इसके बाद में उलेमा चांद के तस्दीक में जुट गए। मोबाइल पर दूसरे शहरों से तस्दीक की गई। बाद में शहर इमाम सैयद मासूूम अली आजाद ने चांद के तस्दीक का ऐलान किया। कहा कि मंगलवार को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। इसके बाद मस्जिदों में नमाज-ए-तरावीह में कुरान की आयतें गूंजने लगी। मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया।
बच्चाें में भी दिखा इबादत का जज्बा
मुरादाबाद। मुकद्दस रमजान में इबादत का जज्बा बड़ों में ही नहीं, बल्कि बच्चों में भी दिखा। मस्जिदाें में नमाज-ए-तरावीह के दौरान बच्चाें की तादात कम नहीं रही। पीछे की सफों में बच्चे ही देखने को मिले। जो अकीदत के साथ नमाज-ए-तरावीह अदा करते नजर आए।
विज्ञापन
सेहरी की तैयारी में हुई खरीदारी
मुरादाबाद। चांद दिखने के साथ ही माह-ए-रमजान का पहला रोजा रखने के लिए रोजादार तैयारी में जुट गए। सेहरी के लिए खरीदारी की गई। मगरिब बाद बाजार में खासी चहल पहल दिखी। खासकर ब्रेड, खजला, फेनी, सेवई की दुकानों पर भीड़ रही। इसके अलावा दूध, दही का भी इंतजाम किया गया।
सोशल साइट पर चला मुबारकबाद का दौर
मुरादाबाद। सोशल साइट पर रमजान की मुबारकबाद देने के लिए होड़ सी मच रही। चांद दिखने के साथ ही मोबाइल बजने लगे। लोगों ने अपनों को मुबारकबाद दी। वहीं फेसबुक और व्हाट्स एप ग्रुप पर तो मुबारकबाद की बाढ़ सी आ गई।