फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   show indian culture in hindu college annual fest

मंच से बिख्ारी भारत की संस्कृति

Fri, 26 Feb 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 26 Feb 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
show indian culture in hindu college annual fest
हिंदू कालेज का 66वां वार्षिकोत्सव बेहद रंगारंग अंदाज में मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कालेज के विद्यार्थियों के बाद मुंबई से आए ग्रुप ने धमाल मचाते हुए भारतीय संस्कृति और लोक नृत्यों की श्रृंखला से सभी का दिल जीत लिया। हिंदू कालेज के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् और समाजसेवी अरविंद गोयल रहे।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि के स्वागत के बाद सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और स्वागत गान हुआ। इससे पूर्व हिंदू कालेज के छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। वहीं मुंबई से आए पपीहा देसाई ग्रुप ने खूबसूरत प्रस्तुति दी। जिसमें भारतीय लोक नृत्यों की झलक थी।
विज्ञापन



पूर्वोत्तर राज्यों से शुरुआत  करते हुए पश्चिम तक, उत्तर से लेकर दक्षिण तक सभी राज्यों के लोकनृत्यों की मंच पर प्रस्तुति दी। जिसमें शिव स्तुति से शुरू हुए कार्यक्रम में बिहु, पोंगल, भांगड़ा, गरबा, क थक, कुचिपुरी, भरतनाट्यम, गिद्धा आदि नृत्य शामिल रहे। पांडाल में मौजूद दर्शक ताली बजाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम ने सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद हिंदू कालेज के सभी विषयों और कक्षाओं के टापर, विभिन्न खेलों में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले, एनसीसी कैडैट, रोवर्स रेंजर्स आदि सभी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्रों से आगे बढ़कर देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। हिंदू कालेज से बहुत से योग्य छात्र पढ़कर निकले और समाज में अपना मुकाम बनाया। कहा कि समाजवाद सरकार मुरादाबाद के लिए बहुत काम करती है।




अभी तक अपने मंत्रालय से मुरादाबाद मंडल के लिए 2147 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मुरादाबाद को 16 पुल दिए हैं। अभी विधायकों ने अनेक कार्यक्रम सौंपे हैं उन्हें भी पूरा करेंगे। विशिष्ट अतिथि अरविंद गोयल ने अपने उद्बोधन से युवाओं में जोश भर दिया। उन्हाेंने कहा जब हम संकल्प लेकर चलते तो दुनिया के लिए मिसाल बन जाते हैं। इतिहास गवाह है कि उन लोगों ने ही देश दुनिया में नाम कमाया है जिन्होंने कुछ करने की ठानी है। संचालन डा. वीके वत्स और डा. अलका सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed