फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shot a farmer in morning walk

बुद्घि विहार में मॉर्निग वॉक पर निकले किसान को गोली मारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
shot a farmer in morning walk
अश्वनी कुमार को गोली लगने पर अपेक्स अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती किया गया। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के बुद्घि विहार सेक्टर दस में मंगलवार सुबह पांच बजे किसान अश्वनी कुमार को गोली मार दी गई। घटना के समय वह रोज की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पार्क के पास के पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावर आ गए और उन्होंने किसान को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए तो उन्होंने अश्वनी को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा तो कालोनी में सनसनी फैल गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने किसान की पत्नी की तहरीर पर घायल के दो सौतेले भाई तथा एक भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अश्वनी कुमार (40) मूलरूप से मूंढापांडे के मोहम्मदपुर गांव निवासी हैं। वह पिछले पांच साल से बुद्घि विहार सेक्टर दस में किराये के मकान में पत्नी कांता देवी, दो बेटियां माही(10), मानवी (08) और बेटा प्रणय (05) के साथ रहते हैं। वह खेती करते हैं और बच्चों की पढ़ाई के लिए यहां रह रहे हैं। पत्नी कांता ने बताया कि उनके पति रोज सुबह पांच बजे टहलने के लिए घर से बाहर जाते थे। मंगलवार सुबह भी वह घर से बाहर निकले थे। कुछ ही दूरी पर पार्क के पास उन्हें बाइक सवारों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सबसे पहले फहीम अपने घर से बाहर निकल आए। उन्होंने अश्वनी को घायल अवस्था में पड़ा देखा तो इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। सूचना मिलने पर अश्वनी की पत्नी भी आ गईं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घायल अश्वनी को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अमित आनंद भी मौके पर पहुंच गए और घटना का मुआयना किया। आस पड़ोस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराई जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि अश्वनी की पत्नी कांता देवी ने अश्वनी के सौतेले भाई उमेश पाल, दिनेश पाल और उमेश के बेटे हिमांशु निवासी होली का मैदान थाना कटघर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसपी सिटी ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

‘मैं जानता हूं किसने गोली मारी है, मुझे अस्पताल पहुंचा दो’
मुरादाबाद। मंगलवार सुबह पांच बजे का वक्त था। उस समय बिजली गुल थी। इसी दौरान अचानक फायर की आवाज आई। मैंने तुरंत दरवाजा खोल दिया। सोचा शायद मेरी कार का टायर पंक्चर हो गया है। टायर चेक किए तो सब ठीक ठाक था। इसके बाद मैंने अपने मकान के बराबर में देखा तो कोई व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। पास जाकर देखा पड़ोसी अश्वनी कुमार घायल अवस्था में पड़े थे। इसके बाद मैंने आस पड़ोस के लोगों को भी जगा लिया। तब अश्वनी ने कहा कि मुझे अस्पताल पहुंचा तो मैं जानता हूं। किन लोगों ने मुझे गोली मारी है। अश्वनी के फोन से उनकी पत्नी को कॉल की और उन्हें भी मौके पर बुला लिया गया था। इसके बाद घायल को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचने वाले फहीम ने बताया कि वह यहां महिला आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान के मकान में किराये पर रहता है। मझोला क्षेत्र में ही रेस्टोरेंट चलाता था, लेकिन लॉक डाउन की वजह से रेस्टोरेंट बंद हो गया था। इसके बाद वह रेस्टोरेंट का सामान ले आया था। पुलिस ने फहीम से भी पूछताछ की। उसने बताया कि उसने गोली मारने वालों को नहीं देखा है।
90 बीघा जमीन को लेकर चल रहा है विवाद
मुरादाबाद। अश्वनी की पत्नी कांता देवी ने बताया कि उनके ससुर रमेश पाल के नाम 90 बीघा जमीन थी। उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से उमेश पाल और दिनेश पाल हैं, जबकि दूसरी पत्नी रामेश्वरी से अश्वनी कुमार हैं। रमेश पाल का 2008 में देहांत हो गया था। इसके बाद से अश्वनी कुमार का अपने सौतेले भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उमेश पाल कलक्ट्रेट में कार्यरत थे जो सेवा निवृत्त हो चुके हैं, जबकि दिनेश पाल अधिवक्ता बताए जा रहे हैं। कांता देवी ने बताया कि जमीन को लेकर पहले भी गांव में उसके पिता पर हमला हुआ था। जमीन को लेकर पहले भी गांव में झगड़ा हुआ था।

दो माह पहले हुई थी ढाई लाख की लूट
मुरादाबाद। दो माह पहले कटघर क्षेत्र में भी अश्वनी के साथ लूट की घटना हुई थी। वह घटना वाले दिन गोविंद नगर से रुपये लेकर अपने गांव मोहम्मदपुर जा रहा था। कटघर क्षेत्र में बदमाशों ने बाइक रुकवा ली। इसके बाद उसके मुंह पर रुमाल लगाकर बेहोश कर दिया और ढाई लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed