फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shortage of books in primery schools

किताबों की किल्लत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
shortage of books in primery schools
मुरादाबाद। परिषदीय विद्यालयों में नए शिक्षण सत्र को शुरू हुए पांच माह से अधिक का समय हो गया है लेकिन, अभी भी बड़ी संख्या में छात्रों को नई किताबें नहीं मिल पाई हैं। पूरे जिले में सात लाख 95 हजार किताबों का इंतजार किया जा रहा है। बीएसए बुद्धप्रिय सिंह का कहना है कि किताबें उपलब्ध करवाने के लिए प्रकाशकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के आठ ब्लॉकों में 1404 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में करीब दो लाख 21 हजार विद्यार्थियों का नामांकन किया गया है। कक्षा एक से आठ तक के इन विद्यार्थियों के लिए 15,15,319 किताबों की आपूर्ति की जानी है, जबकि अभी तक सात लाख 20 हजार किताबें आ पाई हैं। अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है लेकिन, किताबें न मिलने की वजह से विद्यार्थी पुरानी किताबों से पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार विद्यालयों में किताबें भेजने की जिम्मेदारी विभाग की ओर से 13 प्रकाशकों को दी गईं। इनमें से अभी तक सिर्फ छह प्रकाशक ही किताबें भिजवा रहे हैं। शेष सात प्रकाशकों ने विभाग को किताबें उपलब्ध नहीं करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी तक चार लाख 56 हजार किताबों का वितरण हो पाया है। सबसे कम किताबें कक्षा छह और सात में आई हैं। इसके अलावा मुरादाबाद में 52 विद्यालय ऐसे हैं जिनकी कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं माध्यमिक विद्यालयों में संचालित की जाती हैं। यहां पर लगभग छह हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन विद्यार्थियों को एक भी किताब नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed