फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shops will be built on vacant municipal land to increase income.

Moradabad News: पालिका की खाली भूमि पर आय बढ़ाने को बनेंगी दुकानें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shops will be built on vacant municipal land to increase income.
बिलारी। नगर में शाहबाद रोड स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क के पास स्थित नगरपालिका की खाली पड़ी भूमि से अवैध कब्जे हटा कर पालिका की आय बढ़ाने के लिए वहां दुकानें बनवाई जाएंगी। सोमवार शाम पालिकाध्यक्ष की भूमि में राजस्व टीम ने पैमाइश की। इस प्रक्रिया के दौरान मौके पर नागरिकों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों का सहयोग लेकर बिलारी नगर में नगरपालिका की अलग-अलग मदों में आरक्षित सरकारी भूमि को सुरक्षित कराने के लिए पैमाइश कराकर चहारदीवारी बनवाा रहे हैं। इसी क्रम में शाहबाद रोड स्थित चरण सिंह पार्क के पास नगरपालिका की खाली पड़ी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने की भी जानकारी मिली। जिसके बाद शाम को एसडीएम विनय कुमार सिंह के निर्देश पर नगर लेखपाल मनीष कुमार सरकारी भूमि की मौके पर जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष पालिका के अवर अभियंता, सफाई निरीक्षक, संपत्ति लिपिक और निर्माण लिपिक को लेकर मौके पर पहुंच गए। पालिकाध्यक्ष ने पैमाइश के दौरान मोहल्ले के नागरिकों और अवैध कब्जाधारकों को भी मौके पर बुला लिया। पालिका भूमि पर कब्जा करने वाले जिन नागरिकों ने अपने नाम बैनामा होने का दावा किया उनसे पालिकाध्यक्ष ने अपने स्वामित्व संबंधी अभिलेख पालिका कार्यालय आकर दिखाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर लेखपाल ने बताया की गाटा संख्या 230 रास्ते में और गाटा संख्या 829 बंजर ग्राम समाज में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। लेखपाल के अनुसार दोनों गाटा संख्या का रकबा लगभग 900 वर्ग मीटर है। जिसमें से लगभग 650 वर्ग मीटर में चौधरी चरण सिंह पार्क बना हुआ है। पालिकाध्यक्ष ने नागरिकों को आश्वासन दिया कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होगी। पैमाइश प्रक्रिया पूरी होने के बाद पालिका की शेष भूमि की हदबंदी कराई जाएगी। बाद में नगरपालिका बोर्ड के प्रस्ताव और शासन की अनुमति के बाद इस भूमि पर नगरपालिका द्वारा अपनी आय बढ़ाने के लिए दुकानें बनवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed