फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shops remained closed demanding the arrest of the contractor's associates.

Moradabad News: ठेकेदार के साथियों की गिरफ्तारी की मांग पर बंद रहीं दुकानें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Shops remained closed demanding the arrest of the contractor's associates.
मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित चटोरी गली में मंगलवार को भी कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। उनकी मांग है कि दुकानों में फर्जी सील लगाकर परेशान करने वाले ठेकेदार के साथियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मांग को लेकर व्यापारी बुधवार को अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह से मिलेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा व्हाट्सएप के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है। व्यापारी एकता संघर्ष समिति के संरक्षक मदनलाल पुजारा का आरोप है कि दुकानें लगभग सात लाख रुपये में आवंटित हुई हैं। नगर निगम ने इनका ठेका प्राइवेट लोगों को दे दिया है। पहले उन लोगों ने रेहड़ी पटरी वालों को लोन पास कराने का झांसा देकर दुकानें आवंटित करा दीं। आरोप है कि आए दिन ठेकेदार के लोग दुकानों पर फर्जी सील लगाते हैं और फिर सील हटाने के नाम पर रुपये मांगते हैं। इस दौरान मुकेेश कुमार, सोनू गुप्ता, जयप्रकाश, अंकित कश्यप, अतुल प्रजापित, नीरज कश्यप, रामकिशोर दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed