फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shops across the line will not be demolished, the location of CM Grid Scheme will be changed

Moradabad News: नहीं टूटेंगी लाइनपार की दुकानें, सीएम ग्रिड योजना का स्थान बदलेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Shops across the line will not be demolished, the location of CM Grid Scheme will be changed
मुरादाबाद। सीएम ग्रिड सड़क योजना के तहत साैंदर्यीकरण के लिए चौधरी चरण सिंह चौक से चिड़िया टोला लाइनपार तक की दुकानें अब नहीं तोड़ी जाएंगी। नगर विधायक, मेयर और नगर आयुक्त योजना का स्थान बदलने पर सहमत हो गए हैं। इस संबंध में मंडलायुक्त के माध्यम से एक प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि उनकी मुख्य सचिव से योजना का स्थान बदलने पर वार्ता हुई है। इसी आधार पर उन्होंने नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को पत्र भेजकर चौधरी चरण सिंह चौक, दिल्ली रोड से कैल्टन स्कूल, लाइनपार तक की सड़क को मुख्यमंत्री ग्रिड सड़क योजना से बाहर करने का अनुरोध किया है। इस कार्य से लोगों के घर और दुकानें टूटने और कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना थी।
विज्ञापन

मेयर विनोद अग्रवाल ने भी नगर आयुक्त को पत्र भेजकर सीएम ग्रिड सड़क योजना का स्थान कांठ रोड स्थित अमारा होटल से अगवानपुर रेलवे क्राॅसिंग तक करने की मांग की है। इससे कांठ रोड की मुख्य सड़क के दोनों ओर रोड का सौंदर्यीकरण होगा। विवेकानंद से अगवानपुर रेलवे क्राॅसिंग तक नाला एवं सड़क चौड़ीकरण भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि महापौर और नगर विधायक के पत्र मिले हैं। इस मामले में एक प्रस्ताव बनाकर स्थान परिवर्तन के लिए मंडलायुक्त को भेजा जाएगा। यह सड़क उनके कार्यकाल में स्वीकृत नहीं थी। यदि आम जनता और जनप्रतिनिधि स्थान बदलना चाहते हैं तो इसमें उनके स्तर से विरोध नहीं किया जाएगा। नगर का विकास जनप्रतिनिधि के माध्यम से होना चाहिए।

बता दें कि सीएम ग्रिड योजना के तहत 41 फीट रोड चौड़ी करने के लिए नगर निगम ने लाल निशान लगाए थे। बताया गया कि सड़क चौड़ीकरण के तहत कई दुकानें भी टूटेंगी। रोजी-रोटी पर खतरा देख दुकानदार विरोध पर उतर आए थे। दुकानदारों ने विधायक के साथ मुख्य सचिव और नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर अपना विरोध जताया था। अंत में मुख्य सचिव ने कहा था कि मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह इस मामले में निर्णय लेंगे। इस मामले में मंडलायुक्त ने दुकानदारों के साथ बैठक कर सहमति बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed