फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shopkeeper beaten

बाइक टकराने पर युवक को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:57 AM IST
सार

नियारियान मोहल्ले में रविवार की रात दुग्ध वाहन से बुलेट टकराने पर दबंगों ने दुग्ध वाहन के चालक को पीट दिया॥ घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइंस पुुलिस हरकत में आ गई। रविवार की रात करीब आठ बजे दुकानदार अकरम ई रिक्शा से दूध की सप्लाई करने के लिए मोहल्ला नियारियान में गया था॥ एक दुकान के सामने बुलेट सवार ने पीछे से ई रिक्शा को टक्कर मार दी। बुलेट सवार के रिश्तेदारों ने दुकानदार को पीटने के लिए दौड़ा लिया।

विज्ञापन
shopkeeper beaten

विस्तार

अगवानपुर। नियारियान मोहल्ले में रविवार की रात दुग्ध वाहन से बुलेट टकराने पर दबंगों ने दुग्ध वाहन के चालक को पीट दिया॥ घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइंस पुुलिस हरकत में आ गई। पीड़ित ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अगवानपुर के नगर पंचायत कार्यालय के समीप रहने वाले अकरम अपने घर से किराने की दुकान चलाने के साथ दुग्ध का व्यवसाय करता है। रविवार की रात करीब आठ बजे दुकानदार अकरम ई रिक्शा से दूध की सप्लाई करने के लिए मोहल्ला नियारियान में गया था॥ एक दुकान के सामने बुलेट सवार ने पीछे से ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दौरान बुलेट में हल्की खरोंच आ गई। घटना के बाद बुलेट सवार और दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई। हो हल्ला सुनकर बुलेट सवार के कई रिश्तेदार भी मौके पर आ गए। बुलेट सवार के रिश्तेदारों ने दुकानदार को पीटने के लिए दौड़ा लिया। इस बीच भीड़ का फायदा उठाते हुए दबंगों ने दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने दबंगई का विरोध किया। फिर भी वे गाली गलौज करते रहे। एक युवक ने घटना की विडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। इस बारे में चौकी प्रभारी मृदुल कुमार ने बताया कि वायरल विडियो के माध्यम से उनको घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर घटना की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed