फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sholay scene in Moradabad college, girl student created ruckus by climbing to the fourth floor

मुरादाबाद के कॉलेज में शोले वाला सीन: चौथी मंजिल पर चढ़कर छात्रा ने काटा हंगामा, बोली- कूदकर दे दूंगी जान

Fri, 21 Feb 2025 05:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 05:49 PM IST
सार

मुरादाबाद में बीएससी बायोटेक की छात्रा गृहकलेश से परेशान होकर बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई और आत्महत्या का प्रयास करने लगी। कॉलेज स्टाफ ने समय रहते उसे पकड़ लिया और सुरक्षित नीचे उतारकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Sholay scene in Moradabad college, girl student created ruckus by climbing to the fourth floor
छत पर चढ़ी छात्रा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित आईएफटीएम विश्वविद्यालय में बीएससी बायोटेक की छात्रा शुक्रवार की दोपहर आत्महत्या के इरादे से बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चढ़ गई। छत की रेलिंग पर छात्रा को खड़ा देखकर हड़कंप मच गया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने किसी तरह समझाकर उसे नीचे उतार लिया।

विज्ञापन


काउंसिलिंग से पता चला कि छात्रा पारिवारिक विवाद से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने जा रही थी। अमरोहा जिले की रहने वाली छात्रा विश्वविद्यालय में बीएससी बायोटेक प्रथम वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे जब छुट्टी के बाद अन्य छात्राएं बाहर निकलने लगीं तभी एक छात्रा बिल्डिंग की चाैथी मंजिल की छत पर पहुंच गई।
विज्ञापन


नीचे कूदने के इरादे से छात्रा छत की रेलिंग पर पहुंची तभी छत पर माैजूद विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। बाद में शिक्षक व अन्य विद्यार्थी भी छत पर पहुंच गए और उसे समझाकर नीचे ले आए। छात्रा के नीचे आने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिजनों काे बुलाकर छात्रा को उनके हवाले कर दिया। छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एमआरआई और सिटी स्कैन भी कराया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रा के स्वस्थ होने पर उसकी पढ़ाई कराई जाएगी।

अभी वह पढ़ने की स्थिति में नहीं है। पाकबड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर माैके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया गया है।

घटना से यह स्पष्ट हुआ है कि या तो यह अटेंशन सीकिंग विहेवियर है या फिर छात्रा लंबे समय से अवसाद में है। क्योंकि इस तरह का कदम कोई एक दिन की घटना को लेकर नहीं उठाता है। अवसाद से बचने का सबसे सरल माध्यम संवाद है। यदि मन में कोई शंका तो उसे अपने किसी विश्वसनीय व्यक्ति से साझा जरूर करें। - डॉ. दिशांतर गोयल, मनोचिकित्सक


काउंसलिंग के दौरान छात्रा ने बताया कि उसकी बहन की ससुराल में विवाद चल रहा है। इसके कारण उसके माता-पिता परेशान रहते हैं और वह भी मानसिक रूप से परेशान है। परिजनों को बुलाकर छात्र को उनके साथ भेज दिया गया।  - अरुण मिश्रा, डीन एकेडमिक स्टूडेंट वेलफेयर आईएफटीएम विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed