फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shivpal Singh Yadav targeted state government on encounter of accused of budaun murder case

बदायूं हत्याकांड: 'प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर फेल', शिवपाल सिंह बोले- एनकाउंटर से पहले करना चाहिए था खुलासा

Wed, 20 Mar 2024 07:14 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: श्याम जी. Updated Wed, 20 Mar 2024 07:14 PM IST
सार

बदायूं में दो बच्चों की हत्या के आरोपी के एनकाउंटर पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। शिवपाल सिंह यादन ने कहा कि प्रदेश में सरकार का लॉ एंड ऑर्डर पूरी से फेल है। 
 

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav targeted state government on encounter of accused of budaun murder case
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं में दो बच्चों की हत्या के आरोपी के एनकाउंटर पर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। आरोपी के एनकाउंटर से पहले पुलिस को घटना का खुलासा करना चाहिए था। 

विज्ञापन


धनारी क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सपा नेता शिवपाल सिंह यादव से बदायूं क्षेत्र में दो बच्चों की हत्या करने व आरोपी का एनकाउंटर करने के बारें में सवाल पूछा गया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। प्रदेश में सरकार का लॉ एंड ऑर्डर पूरी से फेल है। उन्होंने कहा कि  पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर तो कर दिया है। यह कैस खुलेगा कैसा? पुलिस को एनकाउंटर से पहले खुलासा करना चाहिए। आरोपी मारा जा चुका है। 
विज्ञापन


अन्य सवाल के जवाब में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बड़े मामलों में राष्ट्रीय नेतृत्व निर्णय लेता है। राष्ट्रीय नेतृत्व के बाद विधायक निर्णय लेते हैं। जब हम विधायक थे, हमने भी उनका सममर्थन किया था। जब अखिलेश मुख्यमंत्री बने थे, तो हमने समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed