{"_id":"58ffbaf34f1c1b876dc0dc25","slug":"shivling-in-tree-root","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘महादेव’ निकले पीपल की जड़ से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘महादेव’ निकले पीपल की जड़ से
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 26 Apr 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
पीपल के पेड़ की जड़ में मिले पत्थर को शिवलिंग मानकर पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान चाहे जो भी कहे सवाल यहां आस्था का है। यह बात कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव जैतिया फिरोजपुर में मंगलवार को चरितार्थ हुई, जहां पीपल के पेड़ के नीचे दिखाई दिए पत्थर को लोगों शिव लिंग मानकर पूजना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे यह क्षेत्र में फैली श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक लोग जलाभिषेक में जुटे रहे।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम जैतिया फिरोजपुर में प्राचीन शिव मंदिर के पास पीपल के पेड़ की जड़ में पत्थर निकला गया। जिसे क्षेत्र के लोगों ने शिवलिंग मानकर पूजा अर्चना शुरू कर दी। आस-पास के क्षेत्रों में शिवलिंग प्रकट होने की सूचना पहुंची तो वहां पर उस दिन से भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है।
ग्राम जैतिया फिरोजपुर के अलावा आस-पास के गंाव के लोग प्रतिदिन भोलेनाथ के दर्शन को आ रहे है और पूजा अर्चना के साथ प्रसाद चढ़ा रहे है व जलाभिषेक कर रहे है। ग्राम जैतिया फिरोजपुर में प्राचीन शिव मंदिर बना हुआ है। मंदिर के पास में काफी पुराना पीपल का पेड़ लगा हुआ है।
विज्ञापन
12 अप्रैल का रात्रि में तेज हवा चलने से लगभग 11 बजकर 5 मिनट पर पीपल के पेड़ का गुद्दा जड़ से उखड़ कर पास में बने प्राइमरी स्कूल की दीवार पर गिर गया। सुबह को वहां से गुजर रहे आस पास के बच्चों ने देखा पेड़ के जड़ वाले हिस्से में एक पत्थर सा चमक रहा है।
इसकी जानकारी पर उन्होंने वहां के लोगों को दी। लोगों ने उस पत्थर को पा जाकर देखा तो उसे शिवलिंग मानकर खुश हो गए और वहां पूजा अर्चना शुरू कर दी। उस दिन से वहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है।
गांव के मदनमोहन शर्मा, गौरव, कपूर देवी, ऋषिपाल, गणेश शर्मा, महेशचंद्र शर्मा ने बताया कि गांव में पहली बार ऐसा हुआ है कि गांव में शिवलिंग के रूप में भोलेनाथ साक्षात प्रकट हुए है।