फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shiv Sena Uddhav's workers protested and submitted a memorandum to the CO.

Moradabad News: शिवसेना उद्धव के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सीओ को दिया ज्ञापन

Thu, 07 May 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 07 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena Uddhav's workers protested and submitted a memorandum to the CO.
फोटो 4,5 ठाकुरद्वारा में सीओ दफ्तर पर प्रदर्शन कर नगर पालिका अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को ले
ठाकुरद्वारा। व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोपी नगर पालिका अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिवसेना उद्धव ने नगर में जुलूस निकाला। प्रदर्शन कर ज्ञापन सीओ आशीष प्रताप सिंह को दिया।
विज्ञापन

शिवसेना कार्यकर्ता बुधवार को संगठन के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में कोतवाली के पास एकत्र हुए। वहां से उन्होंने जुलूस निकाला और सीओ दफ्तर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शिव सेना के तहसील प्रमुख सोमपाल सिंह, हेमेंद्र सिंह, सोनू, अतुल सिंह, प्रियांशु, व्यापारी अवनीश कुमार सिंघल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विवादित भूमि की निष्पक्ष जांच करने से सारा सच सामने आ जाएगा। उनका कहना है कि उन्हें अभी तक पुलिस का नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है नोटिस मिलने पर ही वे पुलिस के सामने अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed