{"_id":"69f7b4bc2b35fc45750b1b38","slug":"shiv-sena-held-a-rally-against-cow-slaughter-and-staged-a-sit-in-at-the-police-station-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-893285-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शिव सेना ने गो हत्याओं के विरोध में निकाली रैली, थाने पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शिव सेना ने गो हत्याओं के विरोध में निकाली रैली, थाने पर दिया धरना
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में बढ़ रही गो हत्या और जगह जगह मिल रहे अवशेषों के साथ प्रदेश में बढ़ते मांस निर्यात के विरोध में शिवसेना ने रविवार को आक्रोश रैली निकाली। इसके अलावा कटघर थाने के बाहर धरना देकर गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की।
शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा एवं महानगर प्रमुख कमल सिंह राव के नेतृत्व में रविवार को शिवसैनिकों ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान गो हत्या बंद करो और हत्या करने वालों पर रासुका लगाओ के नारे लगाए। दो पहिया वाहन रैली बलदेवपुरी, देवपुर, पीतल नगरी, हनुमान मूर्ति, प्रभात मार्केट से लेकर कटघर थाने पर पहुंची। यहां शिवसैनिकों ने थाने के बाहर बैठकर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा।
रैली और प्रदर्शन में शिबू पांडे, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, जीतू, धर्मेंद्र, राजपाल, विनोद, विशाल सैनी, प्रमोद, अशोक सैनी सुरेश सैनी, हर्ष सिंह, नितेश, हरि सिंह, विक्की कश्यप, राहुल, मयंक सैनी, शरद कपूर आदि शामिल थे। ब्यूरो