फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shiv Sainiks pledge to strengthen the organization; emphasis placed on raising public interest issues.

Moradabad News: शिवसैनिकों ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प, जनहित के मुद्दे उठाने पर जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sainiks pledge to strengthen the organization; emphasis placed on raising public interest issues.
मुरादाबाद। होटल मानसरोवर पैराडाइज में बृहस्पतिवार को शिवसेना पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने और जनसमस्याओं को लेकर आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिवसैनिक संगठित होकर जनहित के मुद्दों को उठाते रहेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज और बालासाहेब ठाकरे के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शिवसेना की ओर से बुद्धि विहार स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान हाल ही में विमान हादसे में यात्रियों की जान बचाने के प्रयास के लिए पायलट स्मिथ माछार के साहस और कार्य की सराहना करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी उठाई गई। शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि संकट की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा के लिए साहस दिखाने वाले पायलट को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन हरि सिंह ने किया। इस मौके पर कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, आकाश सिंह, अरुण ठाकुर, राजीव राठौर, मयंक सैनी, जीतू प्रजापति, तेजपाल सैनी, राहुल, कैलाश, दीपक, सुरेश सैनी, विशाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed