फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sherpa left ravi in avalaunce

तूफान में फंसे रवि को छोड़ चला गया था शेरपा

Tue, 30 May 2017 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 30 May 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
sherpa left ravi in avalaunce
पर्वतारोही रवि कुमार (फाइल फोटो)
देश दुनिया में मुरादाबाद का नाम रोशन करने वाले पर्वतारोही रवि कुमार को अंतिम समय में शेरपा(गाइड) छोड़कर चला गया था। माउंट एवरेस्ट की चोटी से लौट समय रवि कुमार अचानक आए तूफान और अंधेरे में घिर गए थे। इन हालातों में शेरपा रवि को वहीं छोड़कर नीचे उतार आया था।
विज्ञापन


इसके बाद ही रवि लापता थे। काठमांडू पहुंचे रवि के भाई मनोज कुमार ने शेरपा से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली। शेरपा ने बताया कि वह तूफान में फंस गए थे। इसके बाद हम दोनों को संपर्क टूट गया था।
विज्ञापन


मुरादाबाद के भोला सिंह की मिलक निवासी हरकेश सिंह के बेटे रवि कुमार ने छह अप्रैल को माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की थी। पर्वतारोही रवि कुमार ने 20 मई को माउंट एवरेस्ट पर भारतीय तिरंगा फहरा दिया था। वहां से लौटते समय वह अचानक गायब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह शेरपा नीचे उतार आया था और उसने रवि के गायब होने की जानकारी दी थी। 27 मई को माउंट एवरेस्ट की बालकनी के पास रवि का शव मिला था। जबकि 28 मई को रवि कुमार के बड़े भाई मनोज ने नेपाल पहुंच कर शव की पहचान कर ली।  

शेरपा रवि को मुसीबत में छोड़कर नीचे उतर आया था। मनोज ने शेरपा से मिलकर पूरी जानकारी ली है। शेरपा ने बताया कि वह नौ बजे नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक तूफान आ गया था। जिस कारण हम दोनों का संपर्क टूट गया था। शेरपा ने नीचे आकर जानकारी दे दी थी।


जबकि कंपनी ने बताया था कि शेरपा की आंखों की रोशनी चली गई है। जबकि वह पूरी तरह से ठीक है। माउंट एवेस्ट पर भेजने वाली कंपनी ने गुमराह किया था। मनोज ने शेरपा का बयान अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed