{"_id":"6adfc1558e8a6290760edfcb","slug":"shehnai-music-resonates-at-the-government-organized-pavilion-315-couples-begin-their-life-journey-together-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-1024926-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सरकारी मंडप में गूंजी शहनाई...315 जोड़े बने हमसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सरकारी मंडप में गूंजी शहनाई...315 जोड़े बने हमसफर
विज्ञापन
मुरादाबाद। सामूहिक विवाह योजना के तहत शहर के बुद्धि विहार स्थित मैदान में रविवार को 315 हिंदू और मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। हिंदू जोड़ों की गायत्री परिवार ने शादी कराई तो मुस्लिम जोड़ों के निकाह चार मौलवियों ने पढ़ाए। सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार दिए गए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को 348 हिंदू और मुस्लिम जोड़े शादी एवं निकाह के लिए पंजीकृत किए गए लेकिन 33 जोड़े अनुपस्थित रहे। शादी के लिए हिंदू और मुस्लिम जोड़ों के लिए अलग-अलग पंडाल लगाए गए थे। शहनाई और गाजे-बाजे के बीच 315 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। समाज कल्याण विभाग की ओर से सुबह 10 बजे से विवाह और निकाह की रस्में शुरू कराई गईं। विवाह संपन्न कराने के लिए गायत्री परिवार के 12 सदस्यों को बुलाया गया था, जबकि निकाह की रस्में पूरी कराने के लिए चार मौलवी आए थे। नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, पीडी स्वेतांक पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा बाजपेयी, डीपीआरओ आलोक कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
उपहार के नौ आइटम में की गई बढ़ोतरी
जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा बाजपेयी के अनुसार, विभाग की तरफ से निर्धारित एक लाख की धनराशि में 6400 हजार रुपये वर-वधू के बैंक खाते में डाले गए। 21 हजार रुपये कीमत का उपहार देना था लेकिन इस बार नौ हजार रुपये के सामान की बढ़ोतरी की गई है। इसमें गैस चूल्हा, गरम कपड़े, दो ड्रम सहित अन्य सामान शामिल थे।
विज्ञापन
भीड़ को नियंत्रित करने लिए लगाए 15 बाउंसर
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भोजन के लिए अलग टेंट लगाए गए थे। पहले खाने के लिए लोग मारा-मारी कर देते थे। इसी को देखते हुए 15 बाउंसर लगाए गए थे। इस दौरान वर और कन्या पक्ष की तरफ से दस-दस लोग आए थे। विभाग की तरफ से 6900 लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी। बाउंसरों के चलते खाने के दौरान स्थिति सामान्य रही।