फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   she entered the house and made a rape vedio of the teenager

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, मोबाइल से वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
she entered the house and made a rape vedio of the teenager
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता के मां ने एक युवक पर आरोप लगाया कि उसने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना ली। जिसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल किया है। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने पीड़ित की मां के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता भाई और भाभी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने फिरोज खान, उसके पिता शहजाद उर्फ बादशाह और भाई दिलशाद उर्फ बादशाह और दिलशाद की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें आरोप लगाया कि फिरोज ने महिला की पंद्रह वर्षीय बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर फिरोज ने किशोरी को ब्लैकमेल किया। आरोप है कि बारह अक्तूबर की रात आरोपी किशोरी के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया तो उसकी मां जाग लग गई। उसने आरोपी फिरोज को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी महिला को धक्का देकर मौके से भाग गया। इसके बाद महिला आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई। थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed